{"_id":"62aee31576b8b95345300aae","slug":"lpg-subsidy-good-news-for-beneficiaries-of-ujjwala-scheme-get-subsidy-of-rs-200-along-with-free-connection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, मुफ्त कनेक्शन के साथ ही पाएं 200 रुपये की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, मुफ्त कनेक्शन के साथ ही पाएं 200 रुपये की सब्सिडी
Sun, 19 Jun 2022 02:19 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:19 PM IST
सार
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। जहां उज्ज्वला लाभार्थियों को एक और निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है, वहीं सिलिंडर लेने पर 200 रुपये की विशेष सब्सिडी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना
- फोटो : फाइल
विस्तार
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। जहां उज्ज्वला लाभार्थियों को एक और निःशुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है, वहीं सिलिंडर लेने पर 200 रुपये की विशेष सब्सिडी भी दी जा रही है। किसी भी गैस एजेंसी पर जाकर राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति और एक फोटो देकर निःशुल्क गैस कनेक्शन लिया जा सकता है।
विज्ञापन
वाराणसी में एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि जिले में 11 लाख गैस के कनेक्शन हैं। इसमें लगभग दो लाख उज्जवला योजना हैं। उन्होंने बताया कि सिंगल गैस सिलिंडर वाले कनेक्शन के लिए आम उपभोक्ताओं को गैस के लिए 1066 और अब 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस कनेक्शन पर 2200 रुपये देना पड़ेगा।
विज्ञापन
रेगुलेटर के लिए 250 रुपये देना होगा। हर एजेंसी पर ग्राहक अपने सुविधानुसार नए गैस कनेक्शन व दूसरा सिलिंडर (डीबीसी) जमानत राशि देकर प्राप्त कर सकते हैं। प्रवक्ता मनीष चौबे के अनुसार यदि कोई दो सिलेंडर का कनेक्शन लेगा तो उसे 4400 रुपये सिर्फ सिलेंडर की सिक्योरिटी के मद में ही देने होंगे।
विज्ञापन
इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अनुसार पांच किलोग्राम के सिलेंडर की जमानत राशि अब आठ सौ की जगह 1150 रुपये कर दी गई है। चौबे ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियां 14.2 किलोग्राम भार वाला बगैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर 1066.50 रुपये में दे रही हैं। इसमें 59.62 पैसे सब्सिडी उपभोक्ताओं को दी जा रही है।