{"_id":"57e2ee044f1c1b4f1da84061","slug":"lpg-pipeline-will-now-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घरों में पाइप लाइन से मिलेगी एलपीजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घरों में पाइप लाइन से मिलेगी एलपीजी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 22 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल करने के बाद मोदी सरकार ने वाराणसी एक और बड़ा तोहफा दे दिया है। इस योजना के शुरू होने पर वाराणसी के करीब सात लाख रसोई गैस उपभोक्ताओं को उनके घरों तक एलपीजी की सप्लाई पाइप लाइन के जरिए होगी। इसके जरिये घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही उद्योगों और परिवहन क्षेत्र में भी इको फ्रॅेंडली गैस की आपूर्ति की तैयारी है।
केंद्रीय कैबिनेट ने गैस पाइप लाइन के दो प्रोजेक्ट को बुधवार को मंजूरी दे दी। 2539 किलोमीटर लंबी इस जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धमरा गैस पाइप लाइन बिछाने पर करीब 12940 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना पर खर्च होने वाली धनराशि का 40 फीसदी करीब 5176 करोड़ रुपया भी स्वीकृत हो गया।
वाराणसी में रोजाना करीब 20 हजार सिलेंडर की आपूर्ति होती है। इंडियन आयल ने यहां बाबतपुर के पास बॉटलिंग प्लांट लगा रखा है। इसकी क्षमता करीब 40 हजार सिलेंडर प्रति दिन की है। 28 गैस एजेंसियों की मदद से पूरे जिले में सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है।