फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loving couple in the township's head rotated by Mudwa

प्रेमी युगल का सिर मुड़वा कर बस्ती में घुमाया

Tue, 04 Aug 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 04 Aug 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Loving couple in the township's head rotated by Mudwa
बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव से भागे प्रेमी युगल को पांच दिन बाद वापस आने पर रविवार की शाम को सिर मुड़वाकर पूरी बस्ती में घुमाया गया। प्रेमी युगल बिलखता रहा लेकिन उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें धमकी भी दी। लड़की के पिता पुलिस चौकी गए लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया। सोमवार को घटना की जानकारी मीडिया में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़के और उसके घर के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक से प्रेम करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। पांच दिन पूर्व प्रेमी युगल घर छोड़ कर भाग गया। रविवार की दोपहर वह घर पहुंचा। जानकारी के बाद लड़की के पिता लड़के के घर शिकायत करने पहुंचे और बलात्कार का आरोप लगाया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। लड़के वालों ने किशोरी के घर वालों की पिटाई कर दी गई। शाम को बस्ती के लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई, जिसमें लड़का, लड़की और दोनों के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। पंचायत ने प्रेमी युगल का सिर मुड़वा कर बस्ती में घुमाने का फरमान सुनाया।
विज्ञापन


लड़की और उसके पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन उनकी एक न सुनी गई। लड़के और लड़की का बाल मुड़वाकर उन्हें बस्ती में घुमाया गया। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग लड़की के पिता को इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए धमकी देने लगे। लड़की के पिता ने हरहुआ पुलिस चौकी पर गुहार लगाई। धमकी, अपहरण, बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की लेकिन पुलिस ने दोनों परिवारों का आपसी मामला बताकर पीड़ित को भगा दिया। सोमवार की सुबह लड़की के पिता को फिर धमकी दी गई। दोपहर तक घटना की जानकारी क्षेत्र भर के लोगों को हो गई। मीडियाकर्मी भी गांव में पहुंचने लगे। इसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इंस्पेक्टर बड़ागांव ईशा खान का कहना है कि लड़के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके भाई, पिता समेत परिवार के चार अन्य के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्षों की सहमति से लड़के और किशोरी का बाल मुड़वाया गया था। बस्ती में घुमाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed