फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lover murder in Mau Gorakhpur crime news in hindi police boy girl friend

प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटकर मार डाला, गोरखपुर से लाकर मऊ में फेंका

Fri, 12 Feb 2021 10:12 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: हरि User Updated Fri, 12 Feb 2021 10:12 PM IST
Lover murder in Mau Gorakhpur crime news in hindi police boy girl friend
Dead body - फोटो : पिक्साबे

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा महलू में शुक्रवार सुबह एक युवक घायलावस्था में मिला। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसकी शिनाख्त के बाद घटना की जांच में पता चला कि वह प्रेमिका से मिलने गोरखपुर के बड़हलगंज गया था। जहां उसे युवती के परिवारीजनों ने पीटा और उसे मृत समझकर कटघरा महलू में फेंककर फरार हो गए।



मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा महलू गांव के पास शुक्रवार सुबह एक युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर मंडाव ले गई। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस के प्रयास से पता चला कि युवक रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी आकाश यादव (21) है। वह पॉलीटेक्निक का छात्र था। उसके पड़ोसी गांव की युवती से संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर युवती को परिवार के लोगों ने गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में उसके मौसा के घर पहुंचा दिया। 

पुलिस ने बताया कि युवती ने बृहस्पतिवार को फोन कर युवक को बड़हलगंज मिलने के लिए बुलाया था। इसकी जानकारी युवती के परिवार और मौसा को हुई। जिस पर उन्होंने युवक की बुरी तरह पीटा। बाद में उसे मृत समझकर मधुबन क्षेत्र के कटघरा महलू गांव के पास फेंककर फरार हो गए। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच में पूरी वारदात स्पष्ट हो गई है। मामले की रिपोर्ट बड़हलगंज कोतवाली में दर्ज कराई जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed