{"_id":"5a6f62044f1c1ba5268b728d","slug":"lover-commit-suicide-failure-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम में असफल युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन दिन पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम में असफल युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन दिन पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर क्षेत्र की नई बस्ती निवासी संजय विश्वकर्मा (35) ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि संजय एक युवती से प्रेम करता था। प्रेम में असफल रहने ही पर उसने जान दे दी। इससे पहले 26 जनवरी को भी संजय ने शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पीकर जान देने की कोशिश की थी।
पांडेयपुर क्षेत्र की नई बस्ती निवासी रामलखन के पांच बेटों में चौथे नंबर का अविवाहित संजय प्राइवेट फर्मों में एकाउंटेंट का काम करता था। सोमवार की शाम संजय के पिता रामलखन मकान के प्रथम तल से भूतल स्थित संजय के कमरे में आए तो उन्होंने देखा कि वो गमछे के फंदे के सहारे लटका हुआ है।
विज्ञापन
रामलखन के शोर पर बड़ा भाई धर्मेंद्र भागकर आया और सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।