फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Love from maternal aunt daughter in lockdown in Azamgarh, dead body found in hanging

लॉकडाउन में प्यार : मौसी की बेटी बनी प्रेमिका, मंदिर में रचाई शादी, बेमेल इश्क का हुआ बदतर अंजाम

Sat, 10 Apr 2021 08:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 08:58 PM IST
सार

  • गत वर्ष लॉकडाउन में मुंबई से घर लौटते समय मौसी के घर फंसा युवक मौसेरी बहन को दे बैठा दिल 
  • कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पति पर गला दबाकर मार डालने का परिजनों ने लगाया आरोप

विज्ञापन
Love from maternal aunt daughter in lockdown in Azamgarh, dead body found in hanging
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

विगत वर्ष कोरोना कहर के बीच मुंबई में कामकाज ठप होने से युवक घर के लिए निकला। इसके बाद लॉकडाउन में वह आजमगढ़ स्थित मौसी के घर में फंस गया। यहां मौसी की बेटी से इश्क हुआ तो दोनों घर से भाग निकले। इसके बाद मंदिर में शादी रचाई और पति से साथ मऊ स्थित ससुराल में रहने लगी।

विज्ञापन


घर वालों को ये रिश्ता मंजूद नहीं था। शादी के लगभग दस महीने में ही बेमेल इश्क का अंजाम बदतर हुआ। युवती का शव फंदे से लटका मिला तो परिजनों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


घटना के अनुसार, मऊ जनपद के कोपागंज ग्राम सभा के सेंदुराइच की कोन्हवा अनुसूचित जाति की बस्ती में शुक्रवार रात एक विवाहिता का शव कमरे में लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने पति सहित तीन लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवती ने सात माह पहले घर से भाग कर अपने मौसेरे भाई से मंदिर में शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2020 में भागकर मंदिर में शादी की

सेंदुराइच के कोन्हवा बस्ती निवासी 22 वर्षीय युवक सात वर्ष पूर्व कमाने के लिए मुंबई गया था। विगत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण कामकाज ठप हुआ तो वह घर के लिए निकला। इसके बाद लॉकडाउन में घर लौटते समय वह आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र स्थित अपनी मौसी के घर में रुक गया था। इस दौरान उसे मौसी की लड़की से प्यार हो गया। इसके बाद जून 2020 में दोनों ने भागकर मंदिर में शादी कर ली।

युवती के परिजनों ने जीयनपुर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। बाद में जब पता चला कि उनकी बेटी मौसेरे भाई के साथ शादी रचा ली है तो परिजनों ने नाराजगी जताई। उन्हें यह रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी के बाद से युवती कोन्हवा बस्ती स्थित ससुराल में ही रह रही थी।

इसी बीच शुक्रवार की रात आठ बजे युवती का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। युवती के भाई ने थाने में बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके पति, ससुर और सास के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed