फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   love couple found murderd at jaunpr

जौनपुर में घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका का मर्डर

Tue, 20 Dec 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, वारणसी,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला, वारणसी,जौनपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
love couple found murderd at jaunpr
प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, शव कमरे में मिला - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामले सामने आया। गांव के एक कमरे से प्रेमी और प्रेमिका की लाश मिली है। दोनो की हत्या कर शव कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया था। यह दोनों पिछले छह दिन से अपने घर से गायब थे।
विज्ञापन


मंगलवार को ताला तोड़कर दोनों का शव बरामद किया गया। दोनों 14 दिसंबर की शाम से लापता थे। कमरे में युवक का शव जमीन पर पड़ा था और उसका चेहरा तेजाब से बुरी तरह झुलस गया था जबकि युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकाया गया था।
विज्ञापन


 पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिया है। युवक और युवती दोनों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बदलापुर थाना क्षेत्र के अशुआपार गांव निवासी प्रशांत उपाध्याय (27) पूरालाल गांव में हार्डवेयर की दूकान खोल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिसंबर की शाम तक वह दूकान पर देखा गया था।  उसी दिन से प्रशांत की दूकान के बगल वाले गांव कोलगांव निवासी की बेटी प्रतिमा सिंह (20) भी लापता हो गई थी। प्रतिमा स्नातक की छात्रा थी। गांव में दोनों के प्रेम प्रपंच की भी चर्चा है।

गायब होने के बाद से युवक और युवती दोनों के परिजन अपने स्तर से दोनों का पता लगाने में जुटे थे। मंगलवार को युवक के परिजन पूरालाल गांव पहुंचे और हार्डवेयर की दूकान का ताला तोड़वाया। कमरे के अंदर दोनों का शव देख परिजन चीख पड़े।

मौके पर कई गांवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बदलापुर, सिंगरामऊ, बक्शा, महराजगंज, सुजानगंज थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। देर शाम को एसपी अतुल सक्सेना, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में ले लिया। देर शाम को डागस्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। डाग स्क्वायड से भी हत्यारों का कोई खास सुराग पता नहीं चल सका। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवती के गायब होने वाले दिन ही पुलिस को सूचना दी गई थी।


उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों पर शक भी जताया था लेकिन पुलिस उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। आखिरकार गायब होने के छठवें दिन उसका शव मिला तो पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed