फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lord shiv Mahadev elder brother resides in Kashi Prithvieshwar Mahadev varanasi

काशी में विराजते हैं महादेव के बड़े भाई, भगवान राम के पूर्वज राजा ने की थी पृथ्वीश्वर महादेव की स्थापना

Mon, 20 Jul 2020 01:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Jul 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Lord shiv Mahadev elder brother resides in Kashi Prithvieshwar Mahadev varanasi
पृथ्वीश्वर महादेव। - फोटो : अमर उजाला।

कण-कण शंकर की नगरी काशी अद्भुत है। शिवमय काशी का स्वरूप भी शिव की तरह ही है। मोक्ष देने वाला, दुख हरने वाला, शांति देने वाला और सुख बरसाने वाला।

विज्ञापन

पंचक्रोशी मार्ग पर शिव के मंदिरों का अपना अलग ही महत्व है। काशी में भगवान शिव के बड़े भाई पृथ्वीश्वर महादेव विराजते हैं। बाबा पृथ्वीश्वर महादेव जी का मंदिर खजूरी में स्थित है।
विज्ञापन



मंदिर के पुजारी माता प्रसाद मिश्र का का कहना है कि पृथ्वीश्वर महादेव की स्थापना हजारों वर्ष पूर्व भगवान राम के पूर्वज राजा पृथु ने की थी। भगवान भोलेनाथ ने जब पंचक्रोशी यात्रा शुरू की थी तो बाबा पृथ्वीश्वर महादेव का दर्शन कर उन्हें अपना बड़ा भाई माना था। इसका वर्णन काशी खंड में धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज द्वारा किया गया है। यह मंदिर पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में पृथ्वीश्वर महादेव का शिवलिंग विराजित है। इसके अलावा रामजानकी का मंदिर, हनुमान जी, मां विंध्यवासिनी, मां काली, मां शीतला के विग्रह भी मौजूद हैं। बाबा पृथ्वीश्वर महादेव शृंगार सेवा समिति के संयोजन मनीष चौबे ने बताया कि हर वर्ष श्रावण माह में अंतिम सोमवार को बाबा का भव्य हरियाली हिम व रुद्राक्ष शृंगार किया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि बाबा के दर्शन मात्र से ही समस्त शारीरिक कष्ट दूर हो जाते हैं। भक्तों की सारी मनोकामना बाबा के आशीर्वाद से पूर्ण होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed