Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chants in Telugu Language Resound in Kashi Lord Rama Coronation Bhajan Evening in Mandap

काशी में तेलुगु भाषा के गूंजे मंत्र: प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक, मंडप में भजन संध्या; लगे जयकारे

Sun, 29 Mar 2026 02:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 02:25 AM IST
सार

Varanasi News: मंडप में भजन संध्या से प्रभु की महिमा गान हुआ। उत्सव को सम्पन्न कराने वाले 40 आचार्यों व रामायण विदों का सम्मान अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी महाराज ने किया। 

विज्ञापन
Chants in Telugu Language Resound in Kashi Lord Rama Coronation Bhajan Evening in Mandap
आंध्र आश्रम में श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव में अनुष्ठान करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: प्रभु के श्रीराम के जन्म और विवाह के साथ राज्याभिषेक की परंपरा को दक्षिण भारतीयों ने निर्वाहन किया। वैदिक विद्वानों ने शनिवार को तेलुगु में वेद मंत्रों के साथ देशभर के 19 नदियों, रामेश्वरम्  मंदिर के 22 कुंडों और समुद्र के जल से अभिषेक कर श्रीराम प्रभु को अयोध्या के राजसिंहासन पर आरूढ़ कराया।  

विज्ञापन


काशी केदार खंड के मानसरोवर तीर्थ क्षेत्र के श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में चल रहे 12 दिवसीय श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव के आठवें दिन शनिवार को स्थित श्री राम तारक आंध्र आश्रम में बीते दस दोनों से मनाए जा रहे उत्सव के दसवें दिन सुबह से ही उत्सव मंडप वेद घोष की स्वर लहरियों से गूंज उठा। 
विज्ञापन


मुख्य आचार्य उलिमिरी सोमायजुलू के निर्देशन में वैदिक विद्वानों ने देश की पुण्य सलिला नदियों और सागर के जल से श्री राम प्रभु का मस्तकाभिषेक किया। राजसी वस्त्रों में सजे-धजे श्रीराम व जानकी को सिंहासनारूढ़ कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आचार्य सोमायजुलू ने बताया कि एक सप्ताह से वाल्मीकि रामायण के पारायण और वेदमंत्रों से अभिषक्त कर गंगा, दोदावरी, नर्वरा, त्रिवेणी, सरयु सहित देशभर के 19 नदियों के जल, दक्षिण के समुद्र के जल और रामेश्वरम के 22 कुंडों के जल से प्रभु का अभिषेक कर राज्यारोहण हुआ। मुख्य यजमान व आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वीवी सुंदर शास्त्री ने अभिषेक, पूजन व वंदन आहुति आदि से अनुष्ठान पूरे किए। 

आचार्य सोमायजुलू ने बताया कि पांचवां महापट्टाभिषेक भी काशी में ही होगा। अनुष्ठान में सीवीबी सुब्रह्मण्यम, चेनुलु, विरूपाक्ष मूर्ति, शेखर द्रविड़, अनंत गुरुजी, शिव शर्मा, वेमुरी उमा, धारणिया, रुक्मिणी,सुजाता आदि रहीं।

आज एक लाख तुलसी दल से प्रभु का पूजन 
श्रीराम साम्राज्य पट्टाभिषेक महोत्सव में रविवार को माता सीता का 21 महिलाएं कुमकुमार्चन करेंगी। जबकि श्रीराम प्रभु का एक लाख तुलसीदल से अर्चन होगा। महोत्सव की पूर्णाहुति 30 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed