{"_id":"5c46d4d4bdec22735f52dc46","slug":"lord-ram-in-every-house-of-mauritius","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मॉरीशस के घर-घर में हैं राम, काशी से भी गहरा रिश्ता, देश में हैं शिव के इतने मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉरीशस के घर-घर में हैं राम, काशी से भी गहरा रिश्ता, देश में हैं शिव के इतने मंदिर
Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
shashikant misra
अजीत कुमार सिंह,अमर उजाला,वाराणसी
अजीत कुमार सिंह,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेव की नगरी काशी में सोमवार शाम मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ के साथ ही कुल 409 प्रवासी पहुंचे। काशी और मारीशस की जड़े काफी गहरी हैं। मारीशस में भगवान शिव के 170 मंदिर हैं। महाशिवरात्रि यहां के बड़े त्योहारों में शामिल है।
वहां गंगा तालाब पर करीब दो लाख लोग जुटते हैं। दालभरी पूड़ी और खीर से मेहमानों का स्वागत किया जाता है। तकरीबन हर घर में रामचरित मानस की प्रति होती है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री भी मूल रूप से बलिया के रसड़ा के रहने वाले हैं। उनके पूर्वज रसड़ा से मॉरीशस गए थे।
काशी में गंगा नदी बहती हैं तो मारीशस में गंगा तालाब है। तालाब किनारे 108 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा है। महाशिवरात्रि पर यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने साथ एक टैंकर गंगा जल लेकर मॉरीशस गई थीं, जिसे गंगा तालाब में प्रवाहित किया गया था।
विज्ञापन
बताते हैं कि गंगा तालाब में समुद्र का पानी जाता है। तकरीबन हर हिंदू के घर के सामने हनुमान जी का मंदिर है और इसमें रात भर दिया जलता रहता है। भाषा की बात करें तो मॉरीशस में करीब 65 प्रतिशत लोग भोजपुरी भाषा जानते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ का अक्सर आते थे वाराणसी
वहां बसने वालों में ज्यादातर पूर्वांचल के ही लोग हैं। पीएम प्रविंद जुगनाथ के पिता एवं पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ का अक्सर वाराणसी आना होता है। भोजपुरी के कई कार्यक्रमों में वह शिरकत करते रहे हैं।
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी संग मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ मंगलवार को ट्रेड फेसिलिटेसन सेंटर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रविंद जुगनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने वाराणसी पहुंच चुके 409 लोगों में से 125 लोग जीवनदीप पब्लिक स्कूल और बाकी लोग टेंट सिटी में ठहरे हैं।