Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Procession of Lord Buddha's relics took place in Sarnath traditional dance of Sri Lanka captivated

वाराणसी: सारनाथ में निकली भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष की शोभायात्रा, श्रीलंका के पारंपरिक नृत्य ने मोहा मन

Wed, 25 Nov 2026 02:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 02:18 AM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा पर सारनाथ के मूलगंध कुटि बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन के लिए देश-विदेश से अनुयायी पहुंचे। पांच किलोमीटर लंबी शोभायात्रा धमेख स्तूप तक निकाली गई। शाम को मंदिर परिसर में पांच हजार दीप जलाए गए।

विज्ञापन
Varanasi Procession of Lord Buddha's relics took place in Sarnath traditional dance of Sri Lanka captivated
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी के सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार के 95वें वार्षिकोत्सव के

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर सारनाथ स्थित मूलगंध कुटि बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी पहुंचे। सुबह छह बजे से दर्शन शुरू हुए। दोपहर में अस्थि अवशेष को रथ पर विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ पांच किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें वियतनाम, श्रीलंका समेत विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु और अनुयायी शामिल हुए। शाम को बौद्ध मंदिर और परिसर में पांच हजार दीप जलाए गए।

विज्ञापन


रथ पर विराजमान कर निकाली गई शोभायात्रा
दोपहर में भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष को मूलगंध कुटि बौद्ध मंदिर से बाहर लाया गया। वियतनाम के उपासक बैठ आदि ने अस्थि अवशेष को रथ पर विराजमान कराया। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। भारतीय वाद्ययंत्रों की धुन के बीच श्रीलंका का पारंपरिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। डॉ. चांदनी कस्तूरी के नेतृत्व में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

धमेख स्तूप की परिक्रमा कर लौटी यात्रा
शोभायात्रा मुख्य चौराहा, आकाशवाणी तिराहा और संग्रहालय तिराहा होते हुए पुरातात्विक खंडहर परिसर स्थित धमेख स्तूप पहुंची। यहां स्तूप की परिक्रमा करने के बाद यात्रा वापस मूलगंध कुटि बौद्ध मंदिर पहुंची। करीब पांच किलोमीटर की दूरी एक घंटे में पूरी की गई।

वियतनाम की भिक्षुणी ताव के नेतृत्व में सैकड़ों भिक्षु और उपासक पुष्पवर्षा करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। वहीं, महाबोधि विद्यालय के विद्यार्थी हाथों में पंचशील ध्वज लेकर चल रहे थे।

धम्म सुत्त पाठ के बाद मंदिर में स्थापित किए गए अस्थि अवशेष
शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर भिक्षु पी. शिवली थेरो, भिक्षु सुमिता नंद थेरो समेत अन्य बौद्ध भिक्षुओं ने धम्म सुत्त का पाठ किया। इसके बाद भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के पात्र को पुनः मंदिर में स्थापित किया गया। शाम को मंदिर और परिसर में पांच हजार दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed