फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   loksabha elections 2019 congress said Narendra Modi is actually modern incarnation of Aurangzeb

कांग्रेस नेता संजय निरुपम का हमला, 'मोदी को कहा आधुनिक औरंगजेब'

Wed, 08 May 2019 11:12 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 08 May 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
loksabha elections 2019 congress said Narendra Modi is actually modern incarnation of Aurangzeb
फाइल फोटो

लोकसभा चुनाव 2019 में पक्ष और विपक्ष के दिग्गजों के बीच बयानबाजियों का दौर जोरों पर है। पीएम मोदी के राजीव गांधी वाले बयान की कांग्रेस प्रवक्ता मुंबई के संजय निरूपम ने जमकर निंदा की है। बता दें कि मंगलवार को वाराणसी के चौक में कांग्रेस की चुनावी सभा में संजय निरूपम शामिल होने आए थे।

विज्ञापन


संजय निरूपम ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बिना कारण अपमानित करने वालों को देश क्षमा करने वाला नहीं है। यह राजीव गांधी का ही अपमान नहीं, शहीदों का अपमान है। राफेल की पूरी जांच हो जाए तो एफआईआर दर्ज होगी। दोषियों को तिहाड़ जेल जाना होगा। 
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा भाजपा आस्था की मार्केटिंग करने वाली सरकार

मंगलवार को चौक में कांग्रेस की चुनावी सभा में कांग्रेस नेता ने कहा कि विश्वनाथ धाम के नाम पर काशी के ऐतिहासिक स्वरूप को बदला गया। सैकड़ों तोड़े गए मंदिरों को देखकर भ्रम होने लगा है कि क्या काशी ने किसी औरंगजेब को चुन लिया है?
विज्ञापन
विज्ञापन


'जजिया कर' की तर्ज पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन पर पांच सौ का शुल्क लगाया गया है। मंडन मिश्र के शास्त्रार्थ का प्रतीक व्यास भवन तक तोड़ दिया जाना बेहद शर्मनाक है। यह सब देशव्यापी जन आस्था के ध्वंस और सत्ता के अहंकार का प्रतीक है।

कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि पौराणिक विनायकों का ध्वंस कर बाबा विश्वनाथ की आस्था की मार्केटिंग करने वाली सरकार की ध्वंसात्मक कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया है और चुनाव में जनादेश के माध्यम से ऐसे लोगों को दंड मिलेगा। सभा की अध्यक्षता विजय शंकर पांडेय ने की। संयोजन विजय शंकर मेहता, संचालन गणेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed