फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loksabha Election 2019 case on 3 on outrage of Code of conduct in azamgarh

सपा नेता का स्वागत करना विधायक को पड़ा भारी, आचार संहिता के उल्लंघन में तीन पर केस

Sat, 20 Apr 2019 06:26 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 20 Apr 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 case on 3 on outrage of Code of conduct in azamgarh

बिना अनुमति जनसभा करने पर विधायक समेत तीन के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। उड़नदस्ता प्रभारी ने इनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कराया है। तहरीर में उन्होंने 150 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया है। 

विज्ञापन


उड़नदस्ता प्रभारी डॉ. बृजेश यादव ने बताया कि सपा नेता अबू आसिम आजमी के आगमन पर बुधवार की रात आसिफगंज में स्वागत समारोह और जनसभा का आयोजन किया गया था।

विधायक गोपालपुर नफीस अहमद के साथ ही नजमुल होदा और फैजान अहमद ने इस कार्यक्रम की अगुवाई की। इस कार्यक्रम की अनुमति जिला प्रशासन से नहीं ली गई थी। 

150 अज्ञात लोगों पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

एसडीएम सदर ने इस कार्यक्रम की दो वीडियो भेजी जिसमें तीनों के साथ ही लगभग 150 अज्ञात लोग भी मौके पर मौजूद थे। बिना अनुमति स्वागत समारोह और जनसभा का आयोजन आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। 

उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने विधायक नफीस अहमद, नजमुल होदा व फैजान अहमद के साथ ही 150 अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में धारा 144 व आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed