फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Voting In jaunpur police bjp worker

जौनपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मारपीट, पार्टी के झंडे से जूता पोछने का लगाया आरोप

Sun, 12 May 2019 11:51 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 12 May 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 6th Phase Voting In jaunpur police bjp worker
जौनपुर में झंडा उतारता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मतदान के दिन भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में मारपीट का मामला सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने एक पुलिसकर्मी पर पार्टी के झंडे से जूता पोछने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के अकबरपुर बूथ के पास एक मकान पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था। एक पुलिसकर्मी उस झंडे को उतारने के लिए छत पर चढ़ा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से नोक झोंक कर ली और मार पीटा करने लगे। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले को शांत कराई।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी का झंडा उतारने के बाद पुलिसकर्मी ने झंडे से अपने जूते को साफ किया। जिस पुलिस कर्मी ने झंडा उतारा था उसे वहां से हटा दिया गया। वहीं, सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पांडेय का कहना है कि एक मकान पर पार्टी का झंडा लगा हुआ था जिसे पुलिस के द्वारा उतरावाया जा रहा ता। झंडा उतारते समय नीचे गिर गया, जिस पर पार्टी के लोगों ने विवाद कर लिया। उक्त पुलिस को वहां से हटा दिया गया। फिलहाल शांति से मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed