फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election vote counting will 30 round on 14 tables in varanasi

लोकसभा चुनाव: वाराणसी में 14 टेबल पर 30 राउंड की होगी मतगणना, दोपहर तक तय हो जाएगा काशी का सांसद

Mon, 03 Jun 2024 03:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Jun 2024 03:02 PM IST
सार

वाराणसी में मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में कुल सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के नरेंद्र मोदी और इंडी गठबंधन के अजय राय के बीच मुकाबला दिखेगा। चार मई को दोपहर तक काशी का सांसद तय हो जाएगा। 

विज्ञापन
Lok sabha election vote counting will 30 round on 14 tables in varanasi
पहाड़िया मंडी में बने स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा सीट वाराणसी से कुल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य राजनीतिक दलों से तीन प्रत्याशी हैं। भाजपा, कांग्रेस (इंडी गठबंधन) और बसपा से हैं। मगर लड़ाई भाजपा के नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अजय राय के बीच हैं। पुलिस प्रशासन के स्तर से मतगणना के साथ-साथ सुरक्षा व यातायात आदि को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एस राज लिंगम ने बताया कि 14 टेबल लगाई जाएंगी और 30 राउंड की मतगणना होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए एक अलग से टेबल होगी और उस पर आरओ रहेंगे। वहीं कार्मिक वोटों की गिनती व घर-घर जाकर जो वोट डलवाए गए उनके लिए छह टेबल अलग से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


सुबह 8:30 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। वाराणसी जिले में आठ विधानसभा सीट हैं। जिसमें पांच सीटें रोहनियां, उत्तरी, दक्षिणी, कैंट और सेवापुरी वाराणसी लोकसभा में आती हैं। इसी तरह अजगरा और शिवपुर विधानसभा चंदौली लोकसभा सीट में आती हैं और मछलीशहर लोकसभा में पिंडरा विधानसभा आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के सारे इंतजाम

सभी राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए एजेंट बना लिए हैं और उनकी सूची जिला प्रशासन को सौंप दी है। माना जा रहा है कि दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि काशी का सांसद कौन होगा और उसी तरह यह भी तय हो जाएगा कि देश में सरकार किसकी बन रही है।

मतदान के दिन गर्मी से कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ने की खबरें आईं। इस पर निर्वाचन आयोग ने चिंता जताई है। निर्देश दिए गए कि मतगणना स्थल पर कूलर, पंखा और एसी की व्यवस्था की जाए। ओरआरएस घोल और पेयजल व भोजन की अच्छी व्यवस्था रहे। किसी भी कर्मी की तबीयत नहीं बिगड़े इसका खास ध्यान रखा जाए।

ऐसे होगी मतगणना

  • हर विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल लगाई जाएंगी।
  • इन 14 टेबलों पर 14 बूथों की गिनती एक राउंड में होगी पूरी।
  • एक टेबल पर मतगणना के आंकड़ों का होगा मिलान।
  • पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए छह टेबल आरओ कक्ष में लगेंगी।
  • एक टेबल पर चार कर्मचारियों की रहेगी तैनाती।
  • सुबह 6:30 बजे सबसे पहले खुलेगा स्ट्रांग रूम।
  • सुबह 8:30 बजे मतगणना की होगी शुरुआत।
  • सबसे पहले गिनी जाएंगे पोस्टल बैलेट एवं सर्विस वोट।

कहां कितना हुआ मतदान

सीट                        मतदान प्रतिशत
शहर उत्तरी 54.55
शहर दक्षिणी     57.07
कैंट                         51.47
सेवापुरी                         60.93
रोहनिया                         58.77

चंदौली लोकसभा के अंतर्गत
शिवपुर     63.53
अजगरा    65.63
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed