Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election Richest Rajiv rai 25 cases against Babu Singh Kushwaha Learn about PM Modi

हमारे सांसद: घोसी से राजीव राय सबसे अमीर, 49 करोड़ के मालिक; पीएम मोदी से लेकर अनुप्रिया तक के बारे में जानें

Fri, 07 Jun 2024 11:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

Lok Sabha Election: भाजपा के नरेंद्र मोदी, डॉ. विनोद बिंद, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, सपा के छोटेलाल खरवार, रमाशंकर राजभर, राजीव राय पर कोई मुकदमा नहीं है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Richest Rajiv rai 25 cases against Babu Singh Kushwaha Learn about PM Modi
अनुप्रिया पटेल, नरेंद्र मोदी और प्रिया सरोज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की 13 सीटों पर चुने गए सांसदों में सबसे अमीर घोसी सांसद राजीव राय हैं। उनके पास चल-अचल संपत्ति 49 करोड़ है। वहीं सबसे अधिक मुकदमे जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर हैं। इसके बाद गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी पर पांच मुदकमे हैं, जिसमें एक में सजा हो चुकी है वह जमानत पर है। 

विज्ञापन


वहीं मछलीशहर की प्रिया सरोज के पास सिर्फ 11 लाख की संपत्ति हैं। उनके पास अन्य सांसदों की अपेक्षा सबसे कम संपत्ति है हालांकि आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमे उन पर दर्ज हैं। वहीं भाजपा के नरेंद्र मोदी, डॉ. विनोद बिंद, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, सपा के छोटेलाल खरवार, रमाशंकर राजभर, राजीव राय पर कोई मुकदमा नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, रॉबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटे लाल खरवार सिर्फ पांचवीं पास हैं और भदोही से भाजपा के डॉ. विनोद बिंद एमबीबीएस हैं। सपा के धर्मेंद्र यादव और प्रिया सरोज ने वकालत की पढ़ाई की है। पेश है रिपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी : नरेंद्र मोदी, भाजपा।
शैक्षिक योग्यता :
आपराधिक इतिहास : कोई नहीं।
संपत्ति : तीन करोड़।

रॉबर्ट्सगंज : छोटेलाल खरवार, सांसद, सपा
शैक्षिक योग्यता : पांचवीं
आपराधिक इतिहास : कोई नहीं।
संपत्ति : 41.55 लाख की चल, 19 लाख की अचल संपत्ति।

गाजीपुर : अफजाल अंसारी
शैक्षिक योग्यता : एमए
आपराधिक इतिहास : पांच मुकदमें, एक मामले में चार वर्ष की सजा के मामले में जमानत पर।
संपत्ति : 6797152 चल संपत्ति, 15 करोड़ 40 लाख की अचल संपत्ति, 14 ग्राम की अंगूठी है, जिसमें डायमंड नग है इसके अलावा कुर्ते का गोल्ड बटन भी है, जिसका कुल वजन दस ग्राम है।


जौनपुर : बाबू सिंह कुशवाहा, सपा
शैक्षिक योग्यता : स्नातक
आपराधिक इतिहास : 25 मुकदमें।
संपत्ति : 20,01,49,000

मछलीशहर : प्रिया सरोज, सपा।
शैक्षिक योग्यता : लॉ ग्रेजुएट।
आपराधिक इतिहास : आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमें दर्ज।
संपत्ति : 11,25719

भदोही : डॉ. विनोद बिंद, भाजपा।
शैक्षिक योग्यता : एमबीबीएस
आपराधिक इतिहास : नहीं।
संपत्ति : 10 कराेड़।

मिर्जापुर : अनुप्रिया पटेल, अपना दल एस।
शैक्षिक योग्यता : एमबीए
आपराधिक इतिहास : नहीं।
संपत्ति : 2,69,00,662

बलिया : सनातन पांडेय, सपा।
शैक्षिक योग्यता : सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
आपराधिक इतिहास : दो मुकदमें।
संपत्ति : 1,03,36,481

सलेमपुर : रमाशंकर राजभर, सपा।
शैक्षिक योग्यता : स्नातक।
आपराधिक इतिहास : नहीं।
संपत्ति : 23 लाख।

आजमगढ़ : धर्मेंद्र यादव, सपा।
शैक्षिक योग्यता : एलएलबी।
आपराधिक इतिहास : तीन।
संपत्ति : 11,86,88,322

घोसी : राजीव राय, सपा।
शैक्षिक योग्यता : डॉक्टरेट मानद उपाधि।
आपराधिक इतिहास : नहीं।
संपत्ति : राजीव राय, उनकी पत्नी और उनके आश्रित 49 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इसमें से 46 करोड़ एक लाख 1873 रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

लालगंज : दरोगा प्रसाद सरोज, सपा।
शैक्षिक योग्यता : स्नातक।
आपराधिक इतिहास : तीन।
संपत्ति : 5,38,76,725

चंदौली : वीरेंद्र सिंह, सपा।
शैक्षिक योग्यता : स्नातक।
आपराधिक इतिहास : एक मुकदमा।
संपत्ति : एक करोड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed