फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election PM Modi will nomination for Varanasi for third time with 12 CM

Lok Sabha Election: 12 सीएम के साथ तीसरी बार पर्चा दाखिल करेंगे पीएम मोदी, गृहमंत्री और रक्षामंत्री भी रहेंगे

Tue, 07 May 2024 09:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 May 2024 09:53 AM IST
सार

पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, हरियाणा, गोवा, सिक्किम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। साथ ही गृहमंत्री और रक्षामंत्री भी रहेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election PM Modi will  nomination for Varanasi for third time with 12 CM
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को देश के 12 मुख्यमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीसरी बार पर्चा दाखिल करेंगे। जिला प्रशासन ने उनके सुरक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दीं हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भाजपा ने प्रधानमंत्री के नामांकन को भव्य बनाने की पूरी तैयारियां कर ली है। भाजपा शासित और सहयोगी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को नामांकन में शामिल करने का निमंत्रण भेज दिया गया है। इसमें उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, राजस्थान के भजन लाल शर्मा और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत व सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साह नामांकन में शामिल होंगे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल होंगे।

विज्ञापन

कई केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री भी होंगे शामिल

नरेंद्र मोदी के नामांकन में कई केंद्रीय मंत्री और योगी सरकार समेत अन्य राज्य सरकारों में कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व पूर्वांचल व आसपास के मौजूदा भाजपा सांसद व प्रत्याशी भी नामांकन से पहले होने वाले रोड शो में और नामांकन के दिन बनारस में मौजूद रहेंगे।

2019 में भी बड़े नेता रह चुके हैं मौजूद
2014 में नामांकन के तत्कालीन उप्र प्रभारी अमित शाह और रविशंकर प्रसाद व मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहे थे। वहीं 2019 के नामांकन में तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह, तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगमा, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, पूर्व सांसद मनोज सिन्हा, शाहनवाज हुसैन, मनोज तिवारी समेत कई नेता मौजूद रहे थे।

चुनाव के लिए 1241 वाहनों का होगा अधिग्रहण

लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने परिवहन विभाग से छोटे और बड़े 889 वाहनों की मांग की है। इन वाहनों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जबकि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, एफएसटी, प्रेक्षक आदि के लिए 352 वाहनों की जरूरत है। जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है कि तय तिथि और निर्धारित स्थल पर वाहन उपलब्ध हो जाएं। परिवहन विभाग ने वाहनों की सूची तैयार करने के साथ ही स्थानीय थाने की मदद से अधिग्रहण नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। इसकी जिम्मेदारी दो लिपिकों को सौंपी गई है। 

85 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, 125 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
लोकसभा चुनाव के नामांकन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का खाका कमिश्नरेट की पुलिस ने खींच लिया है। नामांकन स्थल की सुरक्षा त्रिस्तरीय रहेगी। निगरानी के लिए 85 सीसी कैमरों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा 125 सिपाही-हेड कांस्टेबल, दरोगा-इंस्पेक्टर और एसीपी तैनात किए जाएंगे। भीड़ के बीच सादे कपड़ों में 30 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के दिन उनकी सुरक्षा के मानकों के अनुरूप अलग से व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय और कलेक्ट्रेट के मेन गेट तक ही प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों के वाहन आ सकेंगे। वहां से लगभग 100 मीटर की दूरी पैदल तय कर प्रत्याशी और उनके चार प्रस्तावक नामांकन कक्ष तक जाएंगे। आमजन पुलिस आयुक्त के कार्यालय आ-जा सकेंगे। जिन्हें कलेक्ट्रेट जाना होगा, वह उत्तरी गेट से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed