Lok Sabha Election: आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में जनसभा से 13 लोकसभा सीटों का समीकरण साधेंगे मोदी
Lok Sabha Election: इन लोकसभा सीटों का क्षेत्र जुड़ा हुआ है। दूरी भी 30 से 35 किलोमीटर के बीच है। भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने रविवार को रैली स्थल का निरीक्षण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री की रैली होगी। इसे ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को आजमगढ़, जौनपुर और भदोही से पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों का समीकरण साधेंगे। तीनों जिलों में प्रधानमंत्री की रैली होगी। इन सीटों पर छठवें और सातवें चरण में चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
भाजपा नेताओं के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के जरिये आजमगढ़ से चार, भदोही से पांच और जौनपुर से चार लोकसभा सीटों का समीकरण साधा जा सकेगा।
निजामाबाद में होगी प्रधानमंत्री की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को लालगंज लोकसभा ( सुरक्षित) क्षेत्र के गंधुवई में रैली को संबोधित करेंगे। यह इलाका निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां होने वाली रैली का संदेश लालगंज के साथ ही आजमगढ़, अंबेडकरनगर और मऊ की घोसी लोकसभा सीट के मतदाताओं तक जाता है।
प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां तेज हो गई हैं। लालगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। वह भी रैली को संबोधित करेंगे। आईजी अखिलेश कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य ने व्यवस्था की जानकारी ली।
टीडी कॉलेज में होगी रैली, चार सीटों के मतदाताओं को साधेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को टीडी कॉलेज मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। यहां से जौनपुर और मछलीशहर के साथ ही प्रतापगढ़, सुल्तानपुर लोकसभा सीट का चुनावी समीकरण साधेंगे। इन जिलों की सीमाएं आसपास हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के मुताबिक, रैली की सूचना प्राप्त हो गई। अब तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है।
भदोही में रैली, प्रयागराज और फूलपुर के वोटरों पर भी नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को ऊंज में रैली को संबोधित करेंगे। इसकी सूचना मिलते ही पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। इस रैली के जरिये पीएम मोदी भदोही के साथ ही वाराणसी, फूलपुर, मिर्जापुर और प्रयागराज का चुनावी समीकरण साधेंगे।
चौथी बार भदोही आएंगे पीएम: पीएम नरेंद्र मोदी की रैली जिस क्षेत्र में हो रही है, वह ब्राह्मण बहुल डीघ ब्लॉक का हिस्सा है। विपक्ष ने ब्राह्मण को टिकट दिया है। भाजपा से ओबीसी चुनाव मैदान में है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री का यह चौथा दौरा है। 2009 में वीएनजीआई मैदान में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।