फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election : Akhilesh yadav and mayawati bhadohi rally

लोकसभा चुनाव 2019 : भदोही के मंच पर अखिलेश को नौसिखिया सीएम बता गईं मायावती

Wed, 08 May 2019 12:56 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 08 May 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election : Akhilesh yadav and mayawati bhadohi rally
मायावती और अखिलेश की संयुक्त रैली - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के पहले गठबंधन पूर्वांचल के जिलों की जनता को साधने में जुटा है। पू्र्वांचल के जौनपुर और भदोही में मंगलवार को अखिलेश यादव और मायावती ने संयुक्त जनसभा की। जनसभा के दौरान अखिलेश को मायावती नौसिखिया मुख्यमंत्री बता गईं। 

विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन की चुनावी जनसभा में मंगलवार को भदोही के जिला मुख्यालय सरपतहां पहुंचीं बसपा सुप्रीमो मायावती मंच साझा कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रशासनिक अनुभव पर इशारों ही इशारों में सवाल खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


जिले के नाम के आगे से संत रविदास नगर शब्द हटाने के मसले पर प्रधानमंत्री मोदी के हमले का जवाब देते हुए मायावती ने कहा कि अखिलेश पहली बार मुख्यमंत्री बने थे और ब्यूरोक्रेसी की चाल को समझ नहीं पाए। यह तो आप जानते ही हैं कि ब्यूरोक्रेसी मुख्यमंत्री को कैसे नचाती है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने गठबंधन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम सीटों पर चुनाव प्रचार में दोनों दलों के मुखिया मायावती और अखिलेश यादव मंच साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिले में रैली के दौरान मोदी के उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए मायावती ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल की प्रशासनिक क्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए।

हालांकि उन्होंने फिर प्रधानमंत्री पर ही पलटवार किया। कहा कि अब तो आप ही की सरकार केंद्र और प्रदेश दोनों में है। तो आपने ही जिले का नाम फिर से बदल कर संत का सम्मान क्यों नहीं कर दिया। मायावती ने कहा कि सरकार बनी तो जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किया जाएगा और जिन अन्य जिलों के नाम बदले गए हैं, उनके नाम भी पूर्ववत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed