{"_id":"6655e9e7b573b694530c4ec3","slug":"lok-sabha-election-2024-rahul-gandhi-rally-public-meeting-special-promise-in-varanasi-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: राहुल गांधी ने काशीवासियों से किया खास वादा, बोले- पांच जुलाई को खाते में खटाखट आएंगे 8,500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: राहुल गांधी ने काशीवासियों से किया खास वादा, बोले- पांच जुलाई को खाते में खटाखट आएंगे 8,500 रुपये
Tue, 28 May 2024 07:58 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 28 May 2024 07:58 PM IST
सार
Rahul Gandhi Rally In Varanasi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने काशी में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि जैसे अमीरों के बैंक लोन माफ किए जाते हैं, वैसे ही छोटे व्यापारियों के भी बैंक लोन माफ हों।
विज्ञापन
वाराणसी में राहुल-अखिलेश ने अजय राय के समर्थन में की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चार जून को नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बनेंगे। यह चुनाव प्रधानमंत्री चुनने का नहीं है। नरेंद्र मोदी और अजय राय के बीच मुकाबला है। इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। पांच जुलाई को आप अपना बैंक अकाउंट सुबह देखेंगे। आपके अकाउंट में खटाक से 8500 रुपये दिखेंगे। खटाखट खटाखट खटाखट अंदर।
विज्ञापन
इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मोहनसराय में संयुक्त रूप से संकल्प रैली को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि मैं, आपको लिखकर गारंटी देता हूं कि इस देश के प्रधानमंत्री चार जून को नरेंद्र मोदी नहीं होंगे। इसलिए यह चुनाव प्रधानमंत्री कैंडिडेट और अजय राय के बीच नहीं है। प्रधानमंत्री और उनके नेताओं ने बाबा साहेब के संविधान पर खुलकर हमला किया है। वह आपके भविष्य, आपके दिल की भावनाओं को रद्द करना चाहते हैं। फाड़कर फेंकना चाहते हैं। यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। यह संविधान आंबेडकर जी, गांधी जी और नेहरू जी ने दिया है। इस पर आपने आक्रमण किया, यह आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती है। मैं काशी की जनता से कहना चाहता हूं कि इस संविधान को कोई शक्ति नहीं छू सकती। कोई पैदा नहीं हुआ दुनिया में जो इसे फाड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने भीड़ के उत्साह को देखते हुए खुद को जनता से जोड़ा और कहा कि यह लड़ाई गरीबों और अरबपतियों के बीच है। हम गरीबों के खाते में पैसा डालने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना के तहत देश के गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी।
काशी के किसानों सुन लो। हम आपका कर्ज माफ करने जा रहे हैं। पहली बार किसानों को कानूनी मिनिमम सपोर्ट मिलने जा रहा है। पहली बार बनारसी साड़ी बनाने वालों पर जो जीएसटी लागू किया गया है, उसको हम सरल करेंगे। मनरेगा मजदूरी 400 और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आमदनी दोगुनी करेंगे। सरकार बनते ही हम अग्निवीर योजना का दस्तावेज फाड़कर कूड़ेदान में डालने जा रहे हैं। एक तरीके का जवान होगा। सभी को शहीद का दर्जा मिलेगा। सभी को कैंटीन की सुविधा मिलेगी, सभी को पेंशन मिलेगी। हमारा पहला काम 30 लाख सरकारी नौकरी देने का होगा। हम सभी को पक्की नौकरी देने जा रहे रहे हैं और बैंक अकाउंट में एक लाख रुपये।

पीएम सिर्फ अमीरों का कर्ज माफ करते हैं, गरीबों का नहीं
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के परमात्मा वाले बयान पर पलटवार किया और कहा कि नरेंद्र मोदी, जो आपके परमात्मा हैं। ये कैसे परमात्मा हैं। अगर सचमुच परमात्मा होते तो गरीबों और कमजोर लोगों की मदद करते, अडानी और अंबानी की नहीं। नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ किया। वह सिर्फ अमीरों का कर्ज माफ करते हैं, गरीबों का नहीं।
अमीर घर का बेटा लोगों को मारता है तो उससे 300 शब्द का निबंध लिखवाते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले एक 15-16 साल के बच्चे ने करोड़ों रुपये की गाड़ी चलाकर दो लोगों की हत्या की। कोर्ट ने उस बच्चे को कहा कि 300 शब्द का तुम निबंध लिखो। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अगर बनारस का कोई स्कूटर वाला या टेम्पो वाला किसी को मार देता है, तो कोर्ट उससे 300 शब्द का निबंध क्यों नहीं लिखवाता। उसे क्यों 10 साल जेल की सजा दी जाती है।

मोदी के हिंदुस्तान में बिना पूछे गरीबों से जमीन छीन ली जाती है
राहुल ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी का हिंदुस्तान है, अरबपतियों का हिंदुस्तान है। इसमें गरीबों से बिना पूछे जमीन ली जाती है, सही रेट नहीं दिया जाता। अरबपतियों का कर्जा माफ होता है। गरीबों पर जीएसटी लगती है। अमीर लोग जो भी सपना देखना चाहे देख सकते हैं। गरीब गरीबी में फंसे रहते हैं। चमचों ने नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि हिंदुस्तान में अमीर और अमीर होते जा रहे हैं, गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, इस पर आप क्या कहेंगे। नरेंद्र मोदी जी ने 20-25 सेकंड सोचकर कहा कि तुम क्या चाहते हो कि क्या मैं सबको गरीब बना दूं? नरेंद्र मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपये अरबपतियों को दिए और हम यानी इंडिया गठबंधन हिंदुस्तान के गरीब लोगों के बैंक खाते में लाखों करोड़ रुपये डालने जा रहे हैं।