{"_id":"66457d80636b71e6820a04fa","slug":"lok-sabha-election-2024-pm-narendra-modi-public-meeting-in-azamgarh-jaunpur-and-bhadohi-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: छठवें चरण के चुनावी रण के लिए पूर्वांचल में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, आज यहां करेंगे जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: छठवें चरण के चुनावी रण के लिए पूर्वांचल में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, आज यहां करेंगे जनसभा
Thu, 16 May 2024 08:59 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 16 May 2024 08:59 AM IST
सार
PM Modi Visit News: पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल के कई जिलों में हुंकार भरेंगे। आज पीएम मोदी जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही में जनसभा कर मतदाताओं से रुबरू होंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड में हैं।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। आजमगढ़ में पीएम जनसभा स्थल निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के गंधुवई में सुबह 10:50 बजे पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित कर 11.40 बजे जौनपुर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
जौनपुर में पीएम दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से टीडी कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां एक घंटे जनसभा करेंगे। इसके बाद भदोही रवाना हो जाएंगे। भदोही में वह करीब एक घंटे ऊंज में सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सभा स्थल पर डेढ़ लाख लोगों के लिए इंतजाम किया गया है। मोदी चौथी बार बृहस्पतिवार को जिले में आ रहे हैं। वर्ष 2009 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए वे डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के समर्थन में जनसभा करने आए थे।
विज्ञापन