{"_id":"663c6b6e8ecdf538800f3f7e","slug":"lok-sabha-election-2024-pm-modi-nomination-proposer-18-people-final-list-sent-to-delhi-2024-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: पीएम के प्रस्तावक के लिए 18 लोगों की फाइनल सूची भेजी गई दिल्ली, 4 पर जल्द लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: पीएम के प्रस्तावक के लिए 18 लोगों की फाइनल सूची भेजी गई दिल्ली, 4 पर जल्द लगेगी मुहर
Thu, 09 May 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 09 May 2024 11:55 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी सीट से तीसरी बार पीएम मोदी 14 मई को नामांकन करेंगे। उनके प्रस्तावकों के लिए 18 लोगों की फाइनल सूची दिल्ली भेजी गई है। प्रस्तावकों की सूची में किसान चंद्रेशखर, गायिका सोमा घोष, प्रो. राजेश्वर आचार्य, राजेंद्र प्रसाद चौरसिया के नाम होने की चर्चा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में प्रस्तावकों की फाइनल 18 लोगों की सूची तय कर दी दिल्ली भेज दी गई है। इसमें से चार लोगों के नाम का चयन अब दिल्ली से होना है। यह लोग प्रधानमंत्री के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। फिलहाल उन्नितशील किसान चंद्रेशखर, गायिका सोमा घोष, प्रो. राजेश्वर आचार्य और राजेंद्र प्रसाद चौरसिया के नाम की चर्चा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले तक भाजपा ने 50 लोगों के नाम के नाम तय कर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा की थी। उसमें से आधे से अधिक नामों की कटौती कर दी गई। अब मंगलवार को 18 लोगों के नाम फाइनल कर उस सूची को भेजा गया है। इसमें संगीतज्ञ, पद्मश्री, पदमभूषण, कृषि, व्यापारी और नाविकों से जुड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
इन सभी 18 लोगों से भाजपा के स्थानीय लोगों ने संपर्क कर लिया है और उन्हें बता दिया गया है कि उनका नाम प्रस्तावकों की सूची में भेजा गया है। अंतिम चयन दिल्ली से होना है। 12 मई की शाम तक उन्हें बता दिया जाएगा और 14 मई को नामांकन में उन्हें शामिल होना है।
नरेंद्र मोदी के 2014 और 2019 के नामांकन के दौरान रहे प्रस्तावक कभी रिपीट नहीं हुए। हर बार अलग-अलग प्रस्तावकों का चयन किया गया था। साल 2014 के प्रस्तावकों में महामना मदन मोहन मालवीय के पौत्र गिरिधर मालवीय, शास्त्रीय गायक छन्नू लाल मिश्र, नाविक भद्रा प्रसाद निषाद और बुनकर अशोक कुमार थे।
वहीं 2019 के चुनाव में प्रस्तावकों में साइंटिस्ट रमाशंकर पटेल, मदन मोहन मालवीय की मानस पुत्री अन्नपूर्णा शुक्ला, जगदीश चौधरी (डोमराजा) और पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में शुमार सुभाष गुप्ता शामिल रहे थे।