फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok Sabha Election 2024 PM Modi grand roadshow to be held in Varanasi

काशी में होगा PM मोदी का भव्य रोड शो: 251 डमरू वादक, 251 शंखवादक और 251 बटुक करेंगे पीएम का अभिवादन

Thu, 09 May 2024 12:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 09 May 2024 12:08 PM IST
सार

PM Modi Varanasi Roadshow : काशी में 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो होगा। इसकी तैयारियां जोरो पर हैं। रोड शो के दौरान मालवीय प्रतिमा लंका से काशी विश्वनाथ धाम तक लघु भारत की झलक दिखेगी। कई राज्यों के लोग पारंपरिक वेशभूषा में रोड शो का स्वागत करेंगे। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 PM Modi grand roadshow to be held in Varanasi
वाराणसी में रोड शो करेंगे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

251 डमरू वादक, 251 शंखवादक और 251 बटुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का आकर्षण होंगे। गोदौलिया चौराहे से विश्वनाथ धाम तक डमरुओं के निनाद और शंख वादन से पीएम का भव्य स्वागत होगा। यही नहीं मालवीय प्रतिमा लंका से काशी विश्वनाथ धाम तक लघु भारत की झलक नजर आएगी।

विज्ञापन


13 मई को मालवीय प्रतिमा से लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम तक रोडशो को भव्य बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने चुनावी कार्यालय महमूरगंज में प्रधानमंत्री के रोड शो मार्ग पर बनाए गए 11 बीट प्रमुखों और रोड शो की व्यवस्था से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


सुनील बंसल ने कहा कि काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होने वाला रोड शो ऐतिहासिक होने के साथ ही एक नया ट्रेंड सेट करेगा। प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए मालवीय प्रतिमा से लेकर काशी विश्वनाथ धाम तक 11 बीट बनाए गए और इन 11 बीट की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन 11 बीट के अंतर्गत 10-10 प्वाइंट यानी लगभग 100 प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी आदि समाज के लोग अपनी परंपरागत वेशभूषा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। सुनील बंसल ने कहा कि इन प्वाइंट पर फूलों की बरसात की जाएगी। ढोल-नगाड़े बजाए जाएंगे।

शहनाई, शंखनाद, डमरू दल के साथ काशी की जनता प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेगी। इसके साथ ही जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, लोकगीत गाते हुए बनारस के कलाकार व वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए बटुक पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग भी आगे आ रहे हैं। मदनपुरा में उनकी ओर से तैयारी की जा रही है। कहा कि वाराणसी लोकसभा की सभी पांचों विधानसभाओं में बूथ स्तर पर बैठक कर बूथ समिति के साथ सभी जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी घर-घर जाकर काशीवासियों को रोड शो में आने का निमंत्रण पत्र दें। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का अंगवस्त्रम ओढ़ाकर स्वागत किया।

लोकसभा प्रबंध समिति ने किया देर रात रूट निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 मई को होने वाले रोड शो की तैयारी परखने के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने मंगलवार की देर रात तय रूट का निरीक्षण किया। लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से पैदल ही भाजपा नेताओं का समूह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए निकला। अस्सी, सोनारपुरा, बंगाली टोला, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, बांसफाटक होते हुए विश्वनाथ कॉरिडोर तक रोड शो मार्ग का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed