फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi in bhadohi know all live update

भदोही में बोले पीएम मोदी- मेरे कहने पर सऊदी ने जेलों में बंद 850 भारतीयों को रमजान से पहले छोड़ा

Sun, 05 May 2019 03:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 05 May 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi in bhadohi know all live update
भदोही में पीएम मोदी - फोटो : twitter
आज से छठे चरण में होने वाले मतदान के लिए घमासान शुरू हो रहा है। इस घमासान का शुभारंभ पीएम नरेंद्र मोदी भदोही से कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को भदोही के अलमऊ कंठीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए हैं। पीएम मोदी भदोही पहुंच कर सबसे पहले मंच से सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन


-पीएम ने कहा, "जब बुआ-बबुआ एक दूसरे के कट्टर दुश्मन थे तब उसी दौर में इस जिले का नाम संत रविदास रखा गया था, लेकिन बुआ के बबुआ ने अपने अहंकार में इस जिले के नाम से संत रविदास का नाम हटवा दिया। अब बुआ अपने उसी बबुआ के लिए वोट मांग रही हैं।"
विज्ञापन


-मोदी ने मुस्लिम वोटरों को साधते हुए कहा कि आज यहां से मैं पूरे हिंदुस्तान की मुस्लिम बहनों से कहना चाहता हूं कि आज दुनिया के मुस्लिम देशों में भी तीन तलाक की प्रथा नहीं है। हम भी भारत की मुस्लिम महिलाओं को वही अधिकार देना चाहते हैं, जो दुनिया के मुस्लिम देशों में मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

-प्रधानमंत्री ने कहा कि जब बुआ-बबुआ एक दूसरे के कट्टर दुश्मन थे तब उसी दौर में इस जिले का नाम संत रविदास रखा गया था, लेकिन बुआ के बबुआ ने अपने अहंकार में इस जिले के नाम से संत रविदास का नाम हटवा दिया। अब बुआ अपने उसी बबुआ के लिए वोट मांग रही हैं।

-नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं तो मेरे गरीब भाईयों के हक के लिए लड़ते हैं। देश के ईमानदारों के लिए एक दीवार बनकर उनकी मदद के लिए लड़ते हैं। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महामिलावटी लोगों ने सत्ता को हमेशा अपनी दौलत बढ़ाने का जरिया माना है। जबकि हमारे लिए सत्ता, देश के लोगों की सेवा का माध्यम रही है। जब इन्हें सत्ता मिलती है, ये उत्तर प्रदेश को एंबुलेंस घोटाला, NRHM घोटाला देते हैं। जब हमें सेवा का मौका मिलता है तो हम आयुष्मान भारत शुरू करते हैं, जन औषधि स्टोर खोलते हैं।

-मोदी ने कहा कि हमारे देश में आजादी के बाद 4 तरह के राजनीतिक कल्चर चले - पहला नामपंथी, दूसरा वामपंथी, तीसरा दाम और दमनपंथी, चौथा हम लाये हैं विकासपंथी। जब सिर्फ अपना और अपने परिवार का नहीं बल्कि देश का विकास करने की इच्छाशक्ति के साथ सरकारें चलाई जाती है, तो इसी तरह का परिवर्तन आता है। 

 


-मोदी ने जनता से पूछा कि महामिलावटी दलों पर आपको गुस्सा आता है। मसूद अजहर को वैश्विक आतमकी घोषित होना भारत की बड़ी जीत है। लेकिन विपक्ष इसे चुनावी चश्मे से देख रहा है। इसलिए पिछले 55 सालों में देश आगे नहीं बढ़ पाया। मोदी ने कहा कि सऊदी अरब के जेल में हमारे देश के 850 लोग बंद थें। सऊदी के राजकुमार जब भारत आए तो यहां के लोगों से प्रभावित हो कर भारत के कैदियों को रमजान के महीने के पहले ही छोड़ दिया।

-पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इतने पराक्रम हुए, लेकिन किसी देश ने हमारा विरोध किया क्या? किसी देश ने भारत पर कोई प्रतिबन्ध लगाया क्या़? जब आप सही नीयत और नीति से लोगों के हितों में काम करते हैं तो नामुमकिन भी मुमकिन है। ये भारत की बढ़ती ताकत का ही तो असर है, लेकिन मोदी महामिलावट का क्या करे, जो भारत की इस कामयाबी को मानने को ही तैयार नहीं हैं।

-पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि देश में हमला कश्मीर में हो लेकिन दिल कन्याकुमारी का रोता है। हर मां को अपने शहीद बेटे पर गर्व होता है। जब उस हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक होता है तो पूरे देश को ठंडक मिलती है और गर्व होता है। 

 

 

-चार चरणों का मतदान खत्म होने के बाद वह अब पूर्वांचल की ओर रुख कर रहे हैं। भदोही संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद्र बिंद के समर्थन में रविवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अलमऊ कंठीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फूलपुर की भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी पटेल, सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा मंच पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed