फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi come in bhadohi for jansabha

आज से शुरू होगा पीएम मोदी का 'मिशन पूर्वांचल', भदोही के बाद आजमगढ़ और चंदौली में भी करेंगे जनसभा

Sun, 05 May 2019 08:58 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही/आजमगढ़/चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही/आजमगढ़/चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 05 May 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 : PM Narendra modi come in bhadohi for jansabha
बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पांचवें चरण का चुनाव छह मई को होना है जिसके ठीक बाद 12 मई को छठे चरण का चुनाव जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही जिलों में होना है। चुनाव करीब आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में पीएम मोदी के आगमन का प्रोटोकॉल भी जारी हुआ है।

विज्ञापन


आज प्रधानमंत्री जनसभा करने के लिए भदोही आ रहे है। पीएम मोदी भदोही के अलमऊ-माधोपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के आगमन के पहले मंडल से लेकर जिलास्तर तक के अधिकारी सुरक्षा की रणनीति को फाइनल करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इसमें प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर रूट डायवर्जन और पार्किंग का रिहर्सल किया जा रहा है। पीएम की सुरक्षा में एसपीजी, स्नाईपर्स, कमांडो, पीएसी और स्थानीय पुलिस रहेगी। सभास्थल की 100 से 200 मीटर की परिधि में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'निरहुआ' और नीलम सोनकर के लिए 9 को आजमगढ़ आएंगे पीएम

वहीं, आजमगढ़ में पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और नीलम सोनकर के पक्ष में जनसभा करेंगे। पीएम मोदी के आजमगढ़ आगमन की जानकारी जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने दी।

पीएम मोदी की जनसभा मंदुरी हवाई पट्टी के पास जनसभा होगी। पीएम मोदी की जनसभा पहले मऊ के बड़ागांव में होनी थी। लेकिन अब पीएम मोदी की जनसभा आज़मगढ़, लालगंज और घोसी की संयुक्त रुप से होगी। 

14 मई को चंदौली में भरेंगे हुंकार

चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा धानापुर में 14 मई को होगी। भारतीय जनता पार्टी चंदौली लोकसभा के प्रभारी ओंकार केशरी के अनुसार जिले में सबसे पहले गृहमंत्री राज नाथ सिंह की सभा होगी।

11 मई को पॉलिटेक्निक कॉलेज में राजनाथ सिंह की सभा होगी। इसके बाद 14 मई को प्रधानमंत्री मोदी धानापुर अमरवीर इंटर कॉलेज मैदान में सभा करेंगें। 15 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed