फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 PM modi will come in varanasi 28 may

काशीवासियों का आभार जताने आएंगे पीएम मोदी, जानें कब होगा आगमन

Fri, 24 May 2019 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 24 May 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 PM modi will come in varanasi 28 may
पीएम मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में बड़ी और ऐतिहासिक जीत के बाद बनारस आने की घोषणा कर दी है। वह यहां जीत का श्रेय काशी को देने और यहां के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए 28 मई को आएंगे।

विज्ञापन


चुनाव परिणाम की घोषणा से पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय ने 28 मई के काशी प्रवास की सूचना दे दी है। अब प्रशासनिक मशीनरी पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों में जुटेगी। हालांकि पीएमओ शनिवार तक पीएम मोदी के काशी प्रवास का विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम चुनाव परिणाम के इंतजार के बीच इसके लिए 28 मई की तारीख तय की गई है। पीएमओ ने 28 मई को पीएम मोदी के आभार जताने के लिए काशी आगमन की सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दोपहर बाद काशी पहुंचेंगे। यहां जनता से संवाद करने के बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव का दर्शन पूजन करेंगे और गंगा आरती में भी शामिल होंगे।

वोटों का गणित :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल मतदान 10,60,476 में से 6,74,664 वोट हासिल किए हैं। इस बार उन्हें कुल मतदान के 63.61 प्रतिशत वोट मिले और उनकी जीत का अंतर पहले से 93,642 वोट बढ़ गया। 2014 में मोदी ने वाराणसी में 5,81,022 वोट पाए थे। तब आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे, जिन्हें 2,09,238 मत मिले थे।

इस बार उनके मुकाबले सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव ज्यादा पीछे रह गईं। उन्हें 1,95,159 वोट मिले। इस चुनाव में मोदी की जीत तो तय थी लेकिन जीत के अंतर पर खासी चर्चा हो रही थी। 2019 में प्रतिद्वंद्वी पर उनकी पिछली जीत का फासला1,07,721 वोट और बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed