फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lok sabha election 2019 Nirahua statement on pm modi manoj tiwari and ravi kishan

लोकसभा चुनाव 2019 : 'निरहुआ' ने मनोज तिवारी और रवि किशन को लेकर कही बड़ी बात

Wed, 08 May 2019 03:30 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 08 May 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 Nirahua statement on pm modi manoj tiwari and ravi kishan
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : ANI

भोजपुरी फिल्मों से राजनीति में आए आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की परीक्षा 12 मई को होनी है। आजमगढ़ की सीट पर 'निरहुआ' अखिलेश यादव को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 'निरहुआ' आजमगढ़ में अपने चुनाव प्रचार को बेहद गंभीरता से लेते हुए वोटों को समेटने में लगे हैं।

विज्ञापन


दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) अपने अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 'निरहुआ' पूरे जी जान से प्रचार में जुटे हुए हैं। 'निरहुआ' का दावा है कि आजमगढ़ में वे अखिलेश यादव को हराएंगे।
विज्ञापन


दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने भरोसा जताया है कि तीनों भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), रवि किशन (Ravi kishan) और 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav Nirahua) इस चुनाव में जीत रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए 'निरहुआ' ने कहा कि इस चुनाव हम तीनों जीत का परचम लहराने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिनेश लाल 'निरहुआ' (Nirahua) ने कहा कि तीनों भोजपुरी अभिनेताओं की होने वाली जीत के पीछे वजह यह नहीं होगी कि हम ज्यादा काबिल हैं। बल्कि हम इसलिए जीतेंगे क्योंकि हम सच्चाई का साथ दे रहे हैं और जनता भी यही चाहती है। जनता जो चाहती है हम तीनों उसके ही साथ हैं। 'निरहुआ' ने कहा कि जनता मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और ऐसा हो कर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed