फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lohri Gidda, Bhangra with a bang

लोहड़ी संग गिद्दा-भांगड़ा का धमाल

Fri, 13 Jan 2017 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Fri, 13 Jan 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lohri Gidda, Bhangra with a bang
लोहड़ी (फाइल फाोटाो)
लोहड़ी की खुशियों की धूम गुरुवार की शाम से छा गईं। लोहड़ी की पूर्व संध्या पर पंजाबी परिवाराें में उत्सव सा माहौल नजर आया। कई स्‍थानों पर गीत-नृत्य के आयोजन हुए। होटल रेडिसन में द अरबन स्‍वैग के लोहड़ी पर्व में 150 से अधिक पंजाबी महिलाओं ने गिद्दा-भांगड़ा से उत्सव को यादगार बनाया। काशी प्रबुद्ध महिला मंच ने अस्‍सी घ्‍ााट पर लोहड़ी उत्सव मनाया। शुक्रवार को लोहड़ी के साथ पंजाबी नव वर्ष की भी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

 

 

शुक्रवार की रात शहर भर में जगह-जगह आयोजन होंगे। अलाव जलाकर गिद्दा-भांगड़ा की धूम मचेगी। खूब भाएगा मक्के की रोटी और सरसों का साग।  लोहड़ी की शाम अलाव जलाकर उसके किनारे खुशियों का यह उत्सव मनाया जाता है। लोग पूजा करते हैं और आग में चीनिया बादाम, पट्टी, तिल आदि डालते हैं। संगीत और पकवान से भरपूर इस उत्सव के हजारों रंग एक साथ निखरते हैं। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि यह त्योहार अब सभी वर्ग के लोग मिलकर मनाते हैं। शुक्रवार की शाम को गणेश बाग में लोहड़ी का वृहद आयोजन होगा।

विज्ञापन

 

 

महमूरगंज के जगदीप सिंह और उनकी पत्नी अनप्रीत के लिए यह त्योहार दोहरी खुशी लेकर आया है। उनके घर हाल ही में नन्हा मेहमान आया है। पूरा परिवार लोहड़ी उत्सव की तैयारियों में जुटा दिखा। जगदीप ने बताया कि पहले पूरा परिवार गुरुद्वारे जाएगा। वहां दर्शन और अरदास के बाद मुहल्लेवालों के साथ सभी इस त्योहार का परंपरागत तरीके से लुत्फ उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


सिगरा के हरमीत सिंह बग्गा ने बताया कि पिछले साल 25 जनवरी को वह और जसमीत एक-दूजे के हुए थे। यह उनकी पहली लोहड़ी है। इसलिए यह उनके और उनके परिवार के लिए और भी खास है। परिवार के साथ लोहड़ी का उत्सव मनाएंगे। मक्के दि रोटी और सरसों दा साग का जायका होगा और होगी मस्ती गिद्दा-भांगड़ा की। पड़ोसियों को भी मक्के की रोटी और सरसों का साग खिलाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed