फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lohri festival 2023: Children celebrated Lohri in Punjabi dress, then danced to the beat of drums

Lohri festival 2023: पंजाबी पोषाक में बच्चों ने मनाई लोहड़ी, तो कहीं ढोल की थाप पर थिरके कदम

Sat, 14 Jan 2023 11:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Jan 2023 11:35 AM IST
सार

महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल में भी लोहड़ी और मकर संक्रांति बहुत ही उत्त्साह और धूम धाम के साथ मनाया गया। संपन्न हुआ सभी बच्चों ने खूब डांस किया तथा पंजाबी पोषक में आए। स्कूल की एक छात्रा की मां ने सभी बच्चों को लोहड़ी के बारे में बताया और लोहड़ी की अरदास भी करवाई।

विज्ञापन
Lohri festival 2023: Children celebrated Lohri in Punjabi dress, then danced to the beat of drums
माई नर्चर प्री स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति उत्त्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहड़ी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मलदहिया, गुरुबाग, अर्दली बाजार, लक्सा स्थित पंजाबी कॉलोनियों में पर्व की खुशियां बिखरीं। महिलाओं ने सुंदर मुंदरिये होय, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले दी धी बिहाई हो, सेर शक्कर पाई हो, कुड़ी दे बोझे पाई होय... और दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी, तेरे कोठे ऊपर मोर, रब्ब पुत्तर देवे होर...जैसे गीत गाकर नृत्य किया। अग्नि प्रज्जवलित कर सिख परिवारों ने पंजाबी गीतों के साथ ढोल की थाप पर जमकर गिद्दा और भंगड़ा किया। नृत्य संगीत का यह सिलसिला देर रात तक चला। जश्न के बीच सबने एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


वहीं, महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल में भी लोहड़ी और मकर संक्रांति बहुत ही उत्त्साह और धूम धाम के साथ मनाया गया। संपन्न हुआ सभी बच्चों ने खूब डांस किया तथा पंजाबी पोषक में आए। स्कूल की एक छात्रा की मां ने सभी बच्चों को लोहड़ी के बारे में बताया और लोहड़ी की अरदास भी करवाई। सभी बच्चों ने पतंगें भी उड़ाई तथा काईट मेकिंग एक्टिविटी भी की। इस मौके पर स्कूल की चेयरमैन माया कपूर और मिस्टर गोपाल लाल कपूर भी उपस्थित हुए।  दोनों ने  सभी बच्चों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाईयां दी। बच्चों को प्रसाद के रूप में पॉपकॉर्न रेवड़ी गुड़ की चिक्की आदि दी गई तथा सभी टीचर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 

Lohri festival 2023: Children celebrated Lohri in Punjabi dress, then danced to the beat of drums
वाराणसी में लोहड़ी का जश्न - फोटो : अमर उजाला
लाजपत नगर स्थित ग्रोवर विला में बेटे और बहू की पहली लोहड़ी पर रिश्तेदारों ने जमकर भंगड़ा किया। लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की गई। देर रात चले लोग इन लमहों को मोबाइल के कैमरों में कैद करते नजर आए। मीनू ग्रोवर, अंजना, धवल, गौरव, पूजा, विवेक, वाणी, राहुल मौजूद रहे।
इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने पार्टी का आयोजन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। सदस्यों ने आग जलाकर तिल, मूंगफली, चूड़ा डालकर उसकी परिक्रमा की और खुशहाली की कामना की। हुल्हे दी माइया हुल्हे ..., दो पैरी पत्तर चुले... आदि गीतों पर सभी ने जमकर डांस किया। राजेश भाटिया, अनुराधा भाटिया, अजीत मेहरोत्रा, नीरज पारिख, एकता, राजेश गुप्ता मौजूद रहे। 
सिगरा स्थित अमर नगर कॉलोनी में ढोल पर सभी ने भंगड़ा और गिद्दा किया। इस अवसर पर संगीता धमीजा, जया कुकरेजा, जया केशवानी, सुनीता, संगीता खत्री, सोनी छाबड़ा, सुमित, निशा, जीतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed