फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lohri 2024: Here is the date of this year's Lohri, will share happiness will create a blast with Bhangra

Lohri 2024: ये रही इस साल की लोहड़ी की तारीख, बांटेंगे खुशियां..भांगड़ा व गिद्दा से मचाएंगे धमाल

Sat, 06 Jan 2024 03:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 Jan 2024 03:18 PM IST
सार

मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व खासकर पंजाब में नई फसल तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। इस बार 14 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी। काशी में मौजूद सिख समुदाय के लोग भी इस पर्व को उमंग व उल्लास से मनाते हैं।

विज्ञापन
Lohri 2024: Here is the date of this year's Lohri, will share happiness will create a blast with Bhangra
Lohri 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोहड़ी की खुशी मनाने की तैयारी काशी में भी शुरू हो गई है। सिख समुदाय के घरों से लेकर गुरुद्वारे तक उल्लास का माहौल होगा। लोग मिठाइयां बांटेंगे और भांगड़ा व गिद्दा से धमाल मचाएंगे। इस आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व खासकर पंजाब में नई फसल तैयार होने की खुशी में मनाया जाता है। इस बार 14 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाएगी। काशी में मौजूद सिख समुदाय के लोग भी इस पर्व को उमंग व उल्लास से मनाते हैं। शाम को लोग इकट्ठा होकर आग जलाएंगे और अग्निदेव को गेहूं, जौ की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, तील, लाई, गुड़ आदि चीजों की पूजाकर अर्पित करते हैं। परमजीत सिंह आहलुवालिया ने खालसा बालिका इंटर कॉलेज में इस पर्व को विधि विधान से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनकी शादी का पहला साल होता है। उनमें अलग ही उत्साह होता है। वह इसको विशेष रूप से मनाते हैं।

विज्ञापन

मरीजों संग मनाएंगे उत्सव

कैंटोनमेंट में लोखत्री हितकारिणी सभा की लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा। संस्था के संरक्षक डॉ. अनुराग टंडन ने बताया कि मुख्य अतिथि विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अशोक धवन होंगे। इस उत्सव के उपलक्ष्य में संस्था की ओर से पंजाबी अस्पताल में मरीजों संग उत्सव मनाएंगे। इस दौरान मोतियाबिंद के 14 मरीजों के आंखों का नि:शुल्क आपरेशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed