फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown police raids gamblers recovered in cantt varanasi

लॉकडाउन में भी जुआ, पुलिस ने छापा मारकर पकड़े जुआरी, लाखों रुपये बरामद

Wed, 13 May 2020 03:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 13 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
lockdown police raids gamblers recovered in cantt varanasi
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर लगभग 15 लोंगो को हिरासत में लिया है। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। मौके से लाखों रुपये बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र के खजूरी इलाके में कथित तौर पर बिहार पुलिस के जवान आरएन सिंह के मकान में जुए का खेल चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की थी, मौके से कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



इसके अलावा भारी मात्रा में पैसे भी बरामद हुए हैं। कैंट क्षेत्राधिकारी मुस्ताक अहमद ने बताया कि कई दिनों से जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की गई है। करीब 16 से 17 की संख्या में लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिहार पुलिस के किसी जवान के मामले में संलिप्त होने की बात सामने आ रही है उसकी जांच की जा रही है क्योंकि जिस मकान से लोग पकड़े गए हैं, उसके बाहर बोर्ड पर नाम आरएन सिंह और बिहार पुलिस लिखा हुआ। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि मकान अरविंद सिंह ठेकेदार का है। करीब 15 मोबाइल और ताश की पत्ती भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed