फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown laborers reach Varanasi on foot from Lucknow

लॉकडाउन: लखनऊ से पैदल चलकर दो दिन बाद पहुंचे वाराणसी, अब जाएंगे पटना

Sat, 28 Mar 2020 09:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Mar 2020 09:25 AM IST
विज्ञापन
Lockdown laborers reach Varanasi on foot from Lucknow
पैदल पहुंचे वाराणसी पहुंचे मजदूर। - फोटो : अमर उजाला।

लॉकडाउन के कारण वाहनों के न चलने से दिहाड़ी मजदूर शहरों से अभी भी गांव की ओर पैदल आ रहे हैं। शनिवार को सुबह 9 बजे करीब 20 से 25 लोग वाराणसी पहुंचे हैं, ये लोग अब आगे बिहार जाएंगे। सभी लोग लखनऊ से आए हैं।

विज्ञापन


आज सुबह सारनाथ क्षेत्र में लगभग 20 से 25 लोग पैदल पहुंचे, जिनके हाथों में बड़े-बड़े झोले सिर पर गट्ठर दिखा। पूछने पर पता चला कि ये सब लखनऊ से पटना जा रहे हैं। दो दिनों से लगातार लखनऊ से चलकर आज वह बनारस पहुंचे। और यहीं से पैदल अपने गृह जनपद पटना को जाएंगे।
विज्ञापन


शेख मोहम्मद, मोहम्मद मुकर्रम, अब्दुल, मोहम्मद सलाम, मोहम्मद मुजाहिद सहित 25 लोग पैदल ही लखनऊ के आलमबाग से पैदल पटना के लिए निकल पड़े हैं, जिसमें एक 9 साल का बच्चा मोहम्मद शमशेर भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल ने बताया कि हम वहां पर मजदूरी करते हैं, हमारा ठेकेदार आजमगढ़ का निवासी हरुल्ला है, जो हमें दिहाड़ी पर काम पर लगाया था। लॉकडाउन के वजह से वह हमें कार्यस्थल पर छोड़कर भाग गया, और हम सब का मजदूरी भी उसी के पास है।

फोन करने पर फोन नहीं उठाता है। खाने पीने की कमी की वजह से हम सब ने फैसला किया कि पैदल ही हम अपने घर पटना के लिए निकलेंगे। हम बीते 26 तारीख के सुबह 6 बजे से ही आलमबाग लखनऊ से पैदल निकल गए और आज सारनाथ के आशापुर चौराहे पर पहुंचे और यहीं से बलुआ पुल पार करके पटना जाएंगे। पैसा पास ना होने से हम सब भूखे हैं। बस अब यह आस है कि किसी तरह हम अपने घर पहुंच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed