फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown in varanasi coronavirus police take action fir challan against On negligents

लॉकडाउन: अब सख्ती से पेश आ रही पुलिस, 16 गिरफ्तार, 44 वाहन सीज और 1079 वाहनों का चालान

Thu, 26 Mar 2020 09:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Mar 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in varanasi coronavirus police take action fir challan against On negligents
वाराणसी में पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

देशव्यापी लॉकडाउन के पहले दिन बुधवार को पुलिस सुबह से ही सख्ती से पेश आई। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 16 लोग गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 44 वाहन सीज किए गए और 1079 का चालान किया गया।

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 33 लोगों के खिलाफ शिवपुर, जैतपुरा, कोतवाली, लंका, चौबेपुर, भेलूपुर और लोहता थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ पुलिस नरमी से नहीं पेश आएगी।
विज्ञापन


सभी लोगों से एक बार फिर अपील है कि लॉकडाउन के दौरान अपने घर में ही रहें और अनावश्यक बाहर न निकलें। एसएसपी ने बताया कि जिले में लॉकडाउन घोषित होने से लेकर बुधवार देर शाम तक 78 लोगों के खिलाफ 33 मुकदमे दर्ज किए गए और 49 को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 345 लोगों के वाहन सीज करने के साथ ही 4587 वाहन का चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांस बेच रहे पांच गिरफ्तार
लॉकडाउन का उल्लंघन कर बुधवार को कमलगढ़हा क्षेत्र में खुलेआम मांस बेच रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पांचों के पास से 50 किलोग्राम मांस और पांच चाकू बरामद किए गए।

इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कमलगढ़हा तिराहा के समीप काफी लोग एकत्रित हैं। सूचना के आधार पर छापा मारा गया तो पांच लोग मांस बेचते हुए मिले। गिरफ्तार किए गए लोगों की शिनाख्त कमलगढ़हा के सिराजुद्दीन, महबूब अली व सलीम, दोषीपुरा के रिजवान अहमद और गोलगड्डा के निजामुद्दीन के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed