फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lockdown in up varanasi becomes red zone will change system of lockdown home delivery

रेड जोन बना बनारस तो बदलेगी लॉकडाउन की व्यवस्था, मार्केट न खोलने की बजाय प्रशासन का ये प्लान

Mon, 13 Apr 2020 11:32 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Apr 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
lockdown in up varanasi becomes red zone will change system of lockdown home delivery
मदनपुरा में लगी बैरिकेडिंग।

कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते लॉकडाउन की अवधि बनारस सहित पूर्वांचल के कुछ जिलों में बढ़ाने के संकेत शासन से मिले हैं। नौ कोरोना पॉजिटीव मरीजों के कारण वाराणसी को रेड जोन घोषित किया जा रहा है और उसकी सीमाएं पूरी तरह सील रहेंगी।

विज्ञापन


सुबह छह से 10 बजे तक मार्केट खुलने की बजाय होम डिलीवरी की व्यवस्था को और प्रभावी किया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद सोमवार तक वाराणसी प्रशासन अपनी कार्ययोजना भेजेगा। माना जा रहा है कि लॉकडाउन की दूसरी पारी में भी हॉटस्पाट वाले इलाके शहर से अलग रखे जाएंगे।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते नौ मरीज बनारस में मिल चुके हैं। रविवार को शासन की ओर से वाराणसी जिला प्रशासन से लॉकडाउन पर फीडबैक और अवधि बढ़ने पर कार्ययोजना मांगी गई है। सूत्रों के अनुसार शासन से संकेत दिए गए हैं कि वाराणसी को रेडजोन बनाया जाएगा और यहां लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए होम क्वारंटीन से लेकर अन्य संदिग्धों की निगरानी व्यवस्था को प्रभावी रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट वाले इलाकों में रहने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग रिपोर्ट की भी दोबारा समीक्षा कराई जाएगी। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्वांचल के सभी जिलों के सैंपल की जांच वाराणसी हिंदू विश्वविदयालय में कराई जा रही है। ऐसे में इसे रेड जोन बनाकर रखा जाएगा। इसके लिए सोमवार तक कार्ययोजना बन जाएगी।

हॉटस्पाट के अलावा कुछ इलाकें और होंगे चिह्नित
वाराणसी में कोरोना पॉजिटीव चार मरीज मिलने वाले गंगापुर, लोहता, मदनपुरा और बजरडीहा को हॉटस्पाट बनाया गया है। घनी आबादी वाले कुछ और इलाके भी चिंह्नित होंगे, जहां निगरानी कराई जाएगी। इसके अलावा मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाने का अभियान भी शुरू किया जाएगा। प्रशासन की कार्ययोजना के अनुसार शहर को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि शासन की ओर से जैसा निर्देश मिलेगा, उसका पालन कराया जाएगा। फिलहाल वर्तमान की व्यवस्थाओं का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed