फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lockdown in up Kisan Samman Nidhi money is not reaching accounts in bhadohi

लॉकडाउन में किसानों की बढ़ी परेशानी, सम्मान निधि के भुगतान में तकनीकी लोचा

Thu, 23 Apr 2020 10:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Apr 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in up Kisan Samman Nidhi money is not reaching accounts in bhadohi
किसान सम्मान निधि - फोटो : सोशल मीडिया

भदोही में दस्तावेजी खानापूर्ति करने के बाद लंबे समय से सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के खाते में एक रुपया का भी भुगतान नहीं हुआ। लॉकडाउन में आर्थिक तंगी झेल किसानों की इस उम्मीद पर भी पानी फिर गया है। पाबंदी के चलते वे विभाग का चक्कर भी नहीं लगा पा रहे हैं।

विज्ञापन


विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा मेहनतकशों को भुगतना पड़ रहा है। किसी की डेटा फीडिंग में नाम में गलती है तो किसी के पिता के अकाउंट नंबर को ही गलत डाल दिया गया है। सारे कागजात जमा करने के बाद किसान निधि का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब तक उनका इंतजार खत्म नहीं हो पाया।
विज्ञापन


जबकि किसानों का कहना है कि विभाग की ओर से अप्रैल में सम्मान निधि उनके खाते में पहुंच जाने की बात कही गई थी। मौजूदा हालत यह हैं कि तीन-तीन बार निधि आने के बावजूद चौथी और पांचवीं किस्त नहीं आई है। खातों में स्टेटस पेंडिंग बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों कृषि विभाग ने गलतिया ठीक करने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर कैंप भी लगाया था। किसानों ने अपने कागजात जमा किए तो उस समय बताया गया कि अप्रैल में चौथी-पांचवी सभी किस्त आ जाएगी। लेकिन, सैकड़ों किसानों को आज तक निधि नहीं मिली।

किसानों की समस्या यह भी है कि आधार पर पता कुछ है, लेकिन सम्मान निधि में गलत पता डाल दिया गया है। उधर कृषि विभाग ने कहा कि निधि आधार नंबर से भेजी जाती है, पता में अंतर होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। सुरियावां क्षेत्र के किसान अशोक कुमार, धर्मराज, राजेंद्र प्रसाद, घनश्याम, सुरेश कुमार, कमलेश आदि ने बताया कि कृषि विभाग इस समस्या पर ध्यान देकर किसान सम्मान निधि का पैसा खातों में समय से भिजवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed