फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lock-up on the complaint received

शिकायत पर मिली हवालात

Wed, 17 Jun 2015 01:56 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lock-up on the complaint received

वाराणसी। फूलपुर पिंडरा निवासी रामधनी ने शिकायत की कि गांव का एक व्यक्ति जमीन नहीं बेचने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

 उधर आरोपी व्यक्ति की झूठी शिकायत पर पुलिस ने फरियादी के बेटों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। इस मामले की जांच एसडीएम पिंडरा को दी गई है। मंगलवार को तहसील दिवस के अवसर पर तीनों तहसीलों में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई।
विज्ञापन

 सदर तहसील में अर्दली बाजार के राजेश ने राशन कार्ड पर अनाज न मिलने, लंका के विनीत सिंह ने गलत पैमाइश करने, कांशीराम आवास में सीवर और पानी की समस्या से जुड़ी शिकायतें की गई। राजातालाब तहसील पहुंचे डीएम प्रांजल यादव ने नाराजगी जताते हुए लंबित पड़ी शिकायतों को अभियान चलाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया।  उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त नहीं होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शिकायती पत्र लेना ही अधिकारियों का काम नहीं है। उसे गंभीरता से देखने के बाद संबंधित अधिकारी को दें और उसका निस्तारण कराएं। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता भी बीच। बीच में फोन करके परखी जाए। कमियां मिलने पर जिम्मेदारी तय करके संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति करें।

 तहसील दिवस पर राजातालाब में 112, पिंडरा में 71, सदर में 70 सहित कुल 253 शिकायती पत्र आए। इनमें से राजातालाब में 4, पिंडरा और सदर में 5-5 समेत कुल 14 मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सीडीओ विशाख जी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed