{"_id":"61d752b5004dc222a1182924","slug":"lock-hanging-at-paddy-procurement-centers-waiting-for-farmers-to-open-varanasi-news-vns632165681","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्रों पर लटका ताला, किसानों को खुलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्रों पर लटका ताला, किसानों को खुलने का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहनिया/चोलापुर/दानगंज/सेवापुरी । धान खरीद केंद्रों से उठान न होने और बोरे की कमी से जिले के कई धान खरीद केंद्रों पर अब ताला लटकने लगा है। चोलापुर क्रय केंद्र पर बीते दो माह में खरीदे गए धान का उठान न होने से क्रय केंद्र पर ताला लगा दिया गया है। इसके अलावा कई केंद्रों पर बोरा न होने से धान की खरीद बंद है। किसानों का कहना है कि दो सप्ताह से क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं और सचिव कल कहकर लौटा दे रहे हैं।
चोलापुर के साधन सहकारी समिति समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक 271 किसानों से 10169 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जिसमें 248 किसानों का भुगतान कर दिया गया है। गोदाम में जगह न होने से 130 किसानों की खरीद अटकी हुई है।
मिर्जामुराद धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद बंद है। सचिव विभूति नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि भंडारण क्षमता 1000 क्विंटल की है और 1206 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। उठान न हो से खरीद बंद है। यहां बोरे भी खत्म हो चुके हैं। धान का उठान और बोरे की उपलब्ध होने पर पंजीकृत 35 किसानों से धान की खरीद हो पाएगी। समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। कपसेठी धान क्रय केंद्र पर 10 दिन से धान खरीद बंद है। केंद्र सचिव दयाशंकर ने बताया कि अभी 60 किसानों से धान खरीद करना बाकी है।
विज्ञापन
ठटरा धान क्रय केंद्र पर 12 दिसंबर खरीद बंद
कछवारोड। ठटरा धान क्रय केंद्र पर 12 दिसंबर को धान खरीद के बाद से ही धान की खरीद बंद है। केंद्र के प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र खुलने के 15 दिन बाद से ही धान खरीद बंद है।
पिंडरा। फूलपुर में धान क्रय केंद्र पर खरीद बंद होने से किसान परेशान हैं। यहां 244 किसानों से 10 हजार 426 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। प्रभारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि धान का उठान न होने के कारण खरीद बंद है। गोदाम में धान रखने की बिल्कुल जगह नहीं है।
बोले किसान
-मात्र 15 क्विंटल धान बेचने के लिए दो सप्ताह से अनेई क्रय केंद्र के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन केंद्र प्रभारी हर रोज वापस लौटा दे रहे है।- शिवशंकर पटले, बड़ागांव
-टोकन लेकर एक सप्ताह से क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहा हूं। कई किसान इस समस्या से परेशान हैं। केंद्र प्रभारी सही समय नहीं बता रहे।- अशोक कुमार, हरहुआ
वर्जन
जिले के चार मिलों को धान की कुटाई के आदेश जारी किया गया है। कुछ केंद्रों पर खरीद बंद है, जबकि विपणन विभाग के कई केंद्रों पर खरीद चल रही है। जिले का कोई भी किसान अपने क्षेत्र के किसी भी नजदीक क्रय केंद्र पर जाकर धान बेच सकता है। - अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला विपणन अधिकारी