{"_id":"6622624d45228530fe0f38a2","slug":"loan-of-20-lakh-rupees-was-pass-with-connivance-of-bank-officers-in-chandauli-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अधिकारियों की मिलीभगत से कराया 20 लाख का लोन, मकान का फर्जी फोटो भी लगाया; FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अधिकारियों की मिलीभगत से कराया 20 लाख का लोन, मकान का फर्जी फोटो भी लगाया; FIR
Fri, 19 Apr 2024 05:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:54 PM IST
सार
Varanasi News: रमईपुर पिंडरा निवासी मंजीत कुमार तिवारी ने मां माधुरी देवी के साथ मिलकर इसी शाखा 17 लाख के लोन का आवेदन किया। फर्जी कागजों के सहारे किसी अन्य का मकान दिखाकर लोन ले लिया। इस मामले में भी अधिकृत अधिकारी विनीत द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मुकदमा लिखवाया गया है
- फोटो : Istock
विस्तार
जिला चंदौली के गांव बसरतिया कोरी निवासी पति-पत्नी ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति व हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के अफसरों से मिलीभगत कर 20 लाख 90 हजार का लोन करा लिया। इसमें मकान के फर्जी फोटो लगाए गए। लोन कराने में बैंक के ही ब्रांच मैनेजर, तकनीकी मैनेजर व कलस्टर मैनेजर ने भी आरोपियों का साथ दिया। लोन अदा न होने पर बैंक के अफसरों ने जांच पड़ताल की तो यह मामला खुला। बैंक की ओर से सभी पर मुकदमा लिखवाया गया।
विज्ञापन
हिंदुजा ग्रुप के अधिकृत अधिकारी विनीत द्विवेदी ने सिगरा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंजू देवी पत्नी प्रमोद कुमार निवासी गांव बसरतिया कोरी चंदौली ने पति प्रमोद कुमार के साथ मिलकर बैंक से लोन कराने का आवेदन किया। इसमें गांव के ही अश्विनी त्रिपाठी के एक मकान की फोटो लगाई गई।
विज्ञापन
कंपनी के कलस्टर ब्रांच मैनेजर अभिषेक दुबे व तकनीकी मैनेजर जयंद्र नारायण पाठक व कलस्टर केडिट मैनेजर गौरव कुमार गुप्ता ने इस फर्जीवाड़ा में सहयोग किया।
इन्हीं अफसरों से मिलकर से मां-बेटे ने भी लगाई 17 लाख की चपत
इसी शाखा के इन्हीं अफसरों कलस्टर ब्रांच मैनेजर अभिषेक दुबे व तकनीकी मैनेजर जयंद्र नारायण पाठक व कलस्टर केडिट मैनेजर गौरव कुमार गुप्ता ने वाराणसी के मां-बेटे को भी 17 लाख का लोन यही फर्जीवाड़ा करके दिया है।
विज्ञापन