फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Live: Counting of 61 assembly seats in Purvanchal including Varanasi, Jaunpur, Azamgarh

Live : पूर्वांचल की 61 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू

Sat, 11 Mar 2017 08:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Presented by: शैलेश कुमार शुक्ल Updated Sat, 11 Mar 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
Live: Counting of 61 assembly seats in Purvanchal including Varanasi, Jaunpur, Azamgarh
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo

इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। पूर्वांचल के वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल की 61 विधानसभा सीटों की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है। सुबह नौ बजे से रुझान आने लगेंगे और दोपहर एक बजे तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


मतगणना केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही भीड़ जुटने लगी है। वाराणसी में आठ सीटों पर 127 प्रत्याशी हैं। पहडि़या मंडी में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। सबसे पहले शहर दक्षिणी सीट का रुझान आएगा।
विज्ञापन


आजमगढ़ में दस सीटों में निजामाबाद, जौनपुर में नौ सीटों में मडि़याहूं, गाजीपुर की सात सीटों में सदर विस, बलिया में सात सीटों में सिकंदरपुर सीट का परिणाम पहले आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिर्जापुर में पांच सीटों में मिर्जापुर और चुनार, चंदौली में चार सीटों में सकलडीहा, मऊ में चार सीटों में मुहम्मदाबाद गोहना, सोनभद्र में चार सीटों में ओबरा और भदोही जनपद की तीन विधानसभा सीटों में औराई का परिणाम पहले आएगा।

जानिए किस जिले में कब आएगा रुझान और परिणाम

Live: Counting of 61 assembly seats in Purvanchal including Varanasi, Jaunpur, Azamgarh
ईवीएम

0 मऊ। जिले में चार विस सीटों पर मतगणना होगी। जिसमें मुहम्मदाबाद गोहना सीट का परिणाम पहले आएगा।

 

0 गाजीपुर। गाजीपुर में सात विधानसभा सीट है। सबसे पहले सदर विधानसभा का परिणाम आएगा।

 

0 सोनभद्र। सोनभद्र में चार सीटें। ओबरा का पहले आएगा।

 

0जौनपुर की नौ विधानसभाओं के लिए मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से चौकियां मंडी परिसर में बनाए गए पंडाल में शुरू होगी। सबसे पहले मडि़याहूं विधानसभा का परिणाम घोषित किया जाएगा।

 

0 भदोही। जिले के तीनों विधानसभाओं भदोही,ज्ञानपुर और आराई की मतगणना एक साथ 1 नंबर बूथ से शुरू होगी। सबसे पहले औराई विधानसभा का परिणाम दोपहर बाद तक आ जाएगा।

 

0आजमगढ़ में दस सीटें हैं। निजामाबाद का परिणाम पहले आने की उम्मीद है।

 

0 चंदौली में चार सीटों में सकलडीहा कापरिणाम पहले आनेक ी उम्मीद है।

 

0 बलिया में छठवें दौर में सात सीटों पर हुए चुनाव में सबसे पहले परिणाम सिकंदरपुर विधानसभा का आएगा जबकि सबसे आखिरी में बांसडीह विधानसभा का परिणाम आएगा। सिकंदरपुर में 11 प्रत्याशियों के लिए 312 बूथों पर मतदान हुआ था।

 

0 मिर्जापुर में पांच सीटें हैं। मिर्जापुर और चुनार का परिणाम पहले आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed