फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Literary evidence is important in history writing

Varanasi News: इतिहास लेखन में महत्वपूर्ण होते हैं साहित्यिक साक्ष्य

Wed, 21 Dec 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Literary evidence is important in history writing
बीएचयू के प्राचीन इतिहास विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के कुलाधिपति प्रो. केडी त्रिपाठी ने कहा कि इतिहास लेखन में साहित्यिक साक्ष्यों का होना बहुत जरूरी है। इसके महत्व को नकारा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

संर्घष एवं प्रतिरोध का इतिहास : प्राचीन भारत के विशेष संदर्भ में विषय पर आयोजित संगोष्ठी में प्रो. त्रिपाठी ने प्रत्यक्ष के आधार पर ही इतिहास लेखन हो इस अवधारणा का खंडन किया। भारतीय जनसंचार संस्थान के प्रो. राकेश उपाध्याय ने भारतीय इतिहास के अलग-अलग कालखंडों में हुए प्रतिरोध और संघर्ष को रेखांकित किया। कार्यक्रम में विभाग की शोध पत्रिका भारती, खंड 44 का भी अनावरण किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ इतिहास विभाग के पूर्व आचार्य प्रो. अशोक सिंह ने कहा कि अरबों के विरुद्ध भारतीय प्रतिरोध बहुत लंबे समय तक चला, जिसमें अरबों को प्रारंभ में असफलता हाथ लगी।
विज्ञापन

बीएचयू प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व प्रोफेसर मणिशंकर शुक्ला ने बाहर से आए अतिक्रमणकारियों के कारण कला और संस्कृति में आ रहे बदलावों की चर्चा की। अध्यक्षता बीएचयू के कुलानुशासक प्रो. वीके शुक्ल ने की। इस दौरान प्रो. सुमन जैन, प्रो. महेश प्रसार अहिरवार, प्रो. प्रवेश श्रीवास्तव, प्रो. विजय शंकर शुक्ल, प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed