फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   list of expenses in private hospitals will be public in varanasi

वाराणसी: सार्वजनिक होगी निजी अस्पतालों में खर्च की सूची, नहीं कर सकेंगे मनमानी

Wed, 12 May 2021 12:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 May 2021 12:02 PM IST
सार

जिले में 52 निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां शासन ने मरीजों के इलाज को लेकर पहले ही खर्चों का निर्धारण किया है।

विज्ञापन
list of expenses in private hospitals will be public in varanasi
demo pic

विस्तार

वाराणसी में निजी कोविड अस्पतालों में अब अपने वहां भर्ती मरीजों के इलाज के खर्चों की सूची सार्वजनिक करनी होगी। इसके लिए 13 मई दोपहर तक का समय जिलाधिकारी ने दिया है। इस पहल से जहा अस्पतालो की मनमानी रुकेगी वही मरीजों को बड़ी राहत होगी।

विज्ञापन


जिले में 52 निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां शासन ने मरीजों के इलाज को लेकर पहले ही खर्चों का निर्धारण किया है। इसके लिए 13 अप्रैल को ही शासनादेश जारी किया जा चुका है। इसका पालन निजी कोविड अस्पतालों में नहीं हो रहा था और मरीजों से मनमाना पैसा लिया जा रहा था।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा जिला ने सीएमओ के माध्यम से निजी अस्पतालों को भेजे पत्र में 13 अप्रैल के शासनादेश का हवाला देते हुए शासनादेश के अनुसार ही मरीजों से का इलाज करने का निर्देश दिया है। इसमें अस्पतालों को मरीजों के इलाज के लिए शासन द्वारा निर्धारित रेट की सूची सार्वजनिक करनी होगा, जिसमें सामान्य ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटीलेटर युक्त आईसीयू की सभी दरें 13 मई को दोपहर 12 बजे तक जारी करते हुए सीएमओ ऑफिस में इसकी कॉपी भी उपलब्ध करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा निर्धारित दर में कंसलटेंट का खर्चा, बेड का खर्चा, सामान्य दवाइयों का खर्चा, ऑक्सीजन और अस्पताल के मूलभूत सुविधाएं पीपीई किट आदि शामिल है। लापरवाही करने वालो के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed