फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   List of centers ready, preparations intensified in schools

केंद्रों की सूची तैयार, विद्यालयों में तैयारियां तेज

Mon, 07 Mar 2022 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
List of centers ready, preparations intensified in schools
सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं ऑफलाइन कराए जाने के फैसले के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल कराई जा रही है। छात्र संख्या के अनुसार ही केंद्रों का निर्धारण किया जाना है। हालांकि अभी परीक्षा की तारीख फाइनल नहीं हो पाई है, लेकिन विद्यालयों में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, ड्यूटी कार्ड बनाए जाने सहित अन्य तैयारियां भी पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

अब छात्रों के साथ ही विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों को भी परीक्षा तिथि का इंतजार है। विद्यालयों में आफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद अब सभी का ध्यान परीक्षा की ओर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा तिथि के साथ ही प्रेक्टिकल की फाइनल तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। इसको लेकर छात्र भी ऊहापोह में हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव बीतने के बाद परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जा सकती है। परीक्षा में पारदर्शिता के लिहाज से कक्ष निरीक्षकों के साथ ही परीक्षकों को ड्यूटी कार्ड भी जारी किया जाएगा, ताकि समय-समय पर होने वाली जांच के दौरान उन्हें ड्यूटी में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

131 केंद्रों पर 93 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 131 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर कुल 93 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में जो केंद्र बनाए गए हैं, उनकी सूची भी परिषद को भेजी जा चुकी है। अब यहां सत्यापन के बाद उसे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है। केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद अब छात्र प्रवेश पत्र, परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई में 50 से अधिक विद्यालयों में परीक्षा
सीबीएसई की दसवीं, बारहवीं परीक्षा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस बार 50 से अधिक विद्यालयों को केंद्र बनाया गया हैं। सीबीएसई परीक्षा की तिथि भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि परीक्षा को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से इससे जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा कराए जाने के साथ ही प्री बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद अब पाठ्यक्रमों का दोहराव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed