{"_id":"604675768ebc3edbfe58e140","slug":"liquor-smuggling-in-mini-truck-carrying-animal-feed-on-army-box-three-arrested-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आर्मी की बिल्टी पर पशु आहार लदे मिनी ट्रक में शराब तस्करी, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आर्मी की बिल्टी पर पशु आहार लदे मिनी ट्रक में शराब तस्करी, तीन गिरफ्तार
Tue, 09 Mar 2021 12:35 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: हरि User
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त अवैध शराब का निरीक्षण करते एसपी अमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में शराब तस्कर हर दिन नये तरीके अजमा रहे हैं। आर्मी की बिल्टी पर पशु आहार लदे मिनी ट्रक में छिपाकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही शराब सर्विलांस टीम और अलीनगर पुलिस ने रविवार की देर रात सिंधीताली के पास से जब्त कर ली। कुल 190 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तस्करों के सरगना सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को एसपी अमित कुमार ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि सर्विलांस टीम और अलीनगर थाने की पुलिस रविवार को सिंधीताली के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक मिनी ट्रक को रोका तो चालक वाहन में सेना के घोड़ों के लिए पशु आहार लदा होने की जानकारी दी और बिल्टी भी दिखाया। लेकिन पुलिस टीम ने शंका जताते हुए जांच की तो हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
बताया कि पुलिस ने वाहन से 190 पेटियों में भरी 4920 बोतल शराब जब्त कर ली। इसकी कीमत 20 लाख से अधिक है। बताया कि शराब लदे वाहन को लोकेशन दे रहे लग्जरी वाहन में सवार तस्करों के सरगना हरियाणा के रेवाड़ी जनपद निवासी अशोक जाट, पानीपत के मिंटू गुर्जर, विकास शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन