फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Linked to charitable work, Vishwanath temple

धर्मार्थ कार्य से लिंकअप हुआ विश्वनाथ मंदिर

Wed, 14 Jun 2017 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
Linked to charitable work, Vishwanath temple
amarujala - फोटो : amarujala
काशी विश्वनाथ मंदिर मंगलवार को धर्मार्थ विभाग की वेबसाइट से लिंकअप हो गया। अब बाबा विश्वनाथ की वेबसाइट खोलते ही धर्मार्थ कार्य विभाग की साइट लिंकअप हो जाएगी। इसी के साथ मंगलवार से बाबा विश्वनाथ की साइट पर ई-पूजा चालू हो गई। अब देश-दुनिया के श्रद्धालु कहीं से भी घर बैठे बाबा की चारों पहर की आरती, पांच प्रकार के रुद्राभिषेक के अलावा दैनिक अर्चना योजना से सीधे जुड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लखनऊ में वेबसाइट का उद्घाटन होने के बाद मंदिर प्रशासन ने इस नई सुविधा का एलान कर दिया।
विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ.ओआरजी पर अब तक ई-पूजा के नाम पर सिर्फ बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती और दोपहर भोग आरती के ही टिकट ऑन लाइन उपलब्ध थे। योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद धर्मार्थ कार्य विभाग को विश्वनाथ मंदिर से सीधे लिंकअप करने का निर्देश दिया था। इसके तहत प्रमुख सचिव(धर्मार्थ कार्य) अवनीश अवस्थी ने नए सिरे से विभागीय वेबसाइट बनवाई। हालांकि इस काम के लिए विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट को महीने भर के लिए बंद करने की भी अनुमति मांगी गई थी लेकिन कतिपय कारणों से इसकी स्वीकृति नहीं मिली।
विज्ञापन


अंतत: धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट तैयार होने के साथ ही विश्वनाथ मंदिर से लिंकअप कर दी गई। सीईओ एसएन त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अब चारो पहर की आरती, रुद्राभिषेक, दैनिक अर्चना योजना ऑन लाइन हो गई है। एसीईओ निखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि   अब एक शास्त्री, पांच शास्त्री, 11 शास्त्री से कराए जाने वाले रुद्राभिषेक के अलावा लघु रुद्र, महारुद्र के अलावा चारो पहर की आरती के टिकट ऑन लाइन उपलब्ध होंगे। बाबा के दान खातों को भी ऑन लाइन करा दिया गया है। कोई भी श्रद्धालु बाबा के खातों में ऑन लाइन दान कर सकेगा। इन सुविधाओं के लिए बाबा विश्वनाथ की वेबसाइट खोलते ही यूपी धर्मार्थ कार्य. इन से लिंकअप हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed