{"_id":"611d36e28ebc3e79b0145205","slug":"link-expressway-got-50-crores-in-supplementary-budget-varanasi-news-vns6066720108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंक एक्सप्रेस वे को अनुपूरक बजट में मिले 50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंक एक्सप्रेस वे को अनुपूरक बजट में मिले 50 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिंक एक्सप्रेस वे को अनुपूरक बजट में मिले 50 करोड़
जल्द शुरू हो सकता है काम, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए बनाया जाना है लिंक एक्सप्रेस वे
लगभग 23 किमी लंबे फोरलेन के लिंक एक्सप्रेस वे में आ रहे हैं 16 गांव
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। लखनऊ के चांद सराय गाजीपुर के हैदरिया तक बन रहे सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बलिया जनपद को जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस वे के लिए प्रदेश सरकार ने बुधवार को पेश किए गया अनुपूरक बजट में 50 करोड़ की व्यवस्था की है। इससे लिंक एक्सप्रेसवे के कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।23 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण पर लगभग 1500 करोड़ रुपए की लागत आने की बात कही गई है।
एनएच 31 के स्थान पर गाजीपुर से मांझी तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाना है। जल्द ही इस में भूमि खरीद की कार्यवाही शुरू होने वाली है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस वे बनाने का प्रस्ताव है। लगभग 23 किलोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेस वे के लिए प्रदेश सरकार ने बुधवार को अनुपूरक बजट में 50 करोड़ की व्यवस्था की है। लगभग 1500 करोड़ रुपए से बनने वाले एक्सप्रेसवे एलाइनमेंट का कार्य पूरा हो चुका है। एक्सप्रेस वे में जनपद के 16 गांव की भूमि आ रही है। इन गांव में पूरा एकौनी, एकौनी, पाह तीखा, कोटवारी, सुल्तानपुर, रसड़ा, बसारतपुर, टिकरी, सरेह ईजरा, लकड़ा, अवगलिया, हलदरपुर, बांकापुर, शाहापुर,बढवालिया, कुरचन्दा मुतलक़ा सिंहपुर शामिल है। लिंक एक्सप्रेस वे के सर्वे और डीपीआर तैयार कराने की जिम्मेदारी एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट को सौंपी गई है। वर्तमान में 16 गांव का लैंड प्लान वह नक्शा सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।