{"_id":"5bfd8e92bdec2241641d3b68","slug":"leopard-dead-body-found-from-mirzapur-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर के सुरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए का शव मिलने से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर के सुरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए का शव मिलने से मची सनसनी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के सुरक्षित वन क्षेत्र में सोमवार की रात तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तेंदुए की मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका। वन रेंज हलिया ने इसकी सूचना डीएफओ को दे दी है। ग्रामीणों ने तेंदुए के शिकार की भी संभावना जताई है। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
हलिया के हर्रा जंगल में तेंदुए का शव पड़े होने की चरवाहों ने सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि सुरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुए की मौत वन विभाग के लिए चुनौती है, क्योंकि यह क्षेत्र सबसे सुरक्षित माना जाता है। हर्रा में एक सरकारी डाक बंगला भी है। यहां सरकारी कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है।
ऐसी जगह जंगल में तेंदुए की मौत से कई सवाल उठ रहे हैं। कानपुर के विभाग के अधिकारियों के जांच करने के बाद ही तेंदुए का पोस्टमार्टम होगा। हलिया के पशु चिकित्सा अधिकारी डा. कमलेश कुमार का कहना है कि बुधवार दिन के उजाले में ही डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। इसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मिर्जापुर ने दी है। उनके आदेशानुसार हलिया, लालगंज और बरौधा के पशु चिकित्साधिकारी मिलकर पोस्टमार्टम करेंगे।