फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lekhpal caught taking bribe Anti corruption team arrested interrogated at Rohaniya police station

40 हजार घूस लेते पकड़ा गया लेखपाल: एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार, लेखपाल संघ का अध्यक्ष है आरोपी

Thu, 22 Sep 2022 05:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 22 Sep 2022 05:00 PM IST
सार

एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को वाराणसी में लेखपाल संजय वर्मा को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।आरोप है कि जमीन एक पुराने मामले में लेखपाल ने किसान से 40 हजार रुपए घूस की मांग की थी।

विज्ञापन
Lekhpal caught taking bribe Anti corruption team arrested interrogated at Rohaniya police station
लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को लेखपाल संजय वर्मा को 40 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सारनाथ थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव से गिरफ्तार लेखपाल को रोहनिया थाने में लाकर पूछताछ की गई। गिरफ्तार लेखपाल पेट्रोल पंप की एनओसी पास कराने के एवज में 80 हजार रुपये घूस मांगा था। आरोपी संजय वर्मा राजातालाब तहसील का लेखपाल संघ का अध्यक्ष भी है। 

विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत नरउर निवासी अजीत कुमार सिंह का नरउर स्थित जीटी रोड पर इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप पास हुआ है। अनापत्ति प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट राजातालाब तहसील के लेखपाल संजय वर्मा को लगानी थी। पीड़ित अजीत सिंह का आरोप है कि अप्रैल से एनओसी के लिए लेखपाल की ओर लगातार टालमटोल किया गया।

विज्ञापन

रिश्वत का पैसा नहीं तो फिर एनओसी नहीं

इसके लिए 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और उच्चाधिकारियों का हवाला दिया कि उन्हें भी रकम पहुंचानी पड़ती है। इस पर दो बार में पांच-पांच हजार रुपये दिया और असमर्थता जाहिर की। पिछले 17 सितंबर को लेखपाल ने धमकी दी कि यदि रिश्वत का पैसा नहीं मिलेगा तो फिर एनओसी भूल जाओ। लेखपाल की प्रताड़ना से परेशान होकर इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी इकाई से की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी इकाई के प्रभारी उपेंद्र सिंह के अनुसार शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराई गई और फिर केमिकल लगा हुआ 500-500 के नोट 40 हजार रुपये पीड़ित अजीत सिंह को दिया गया। दोपहर में डेढ़ बजे मोहनसराय स्थित मिश्रा कटरा स्थित लेखपाल के अस्थाई कार्यालय में जैसे ही लेखपाल ने 40 हजार रुपये घूस थामा तो उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।
 

रोहनिया थाना अंतर्गत बढ़ैनी खुर्द निवासी संजय वर्मा ने लेखपाल संघ का अध्यक्ष होने के नाते धौंस जमाने की कोशिश की। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, शैलेंद्र राय, पुनीत कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, सुमित कुमार भारती शामिल थे। आरोपी लेखपाल के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा के अनुसार लेखपाल से पूछताछ की जा रही है।
  
लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। एसडीएम राजातालाब को इसकी जांच सौंपी गई है। अधिकारियों के अनुसार लेखपाल संजय वर्मा को निलंबित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed