{"_id":"5ee60bec95ffec383059ec68","slug":"lekhpal-and-driver-of-tehsildar-made-hostage-for-ration-kit-in-azamgarh-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: राशन किट के लिए लेखपाल और तहसीलदार के ड्राइवर को बनाया बंधक, जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: राशन किट के लिए लेखपाल और तहसीलदार के ड्राइवर को बनाया बंधक, जमकर हंगामा
Sun, 14 Jun 2020 05:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
बंधक
आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर वनगांव में लेखपाल रविवार को प्रवासियों को राशन किट बांटने के लिए तहसीलदार मार्टीनगंज की गाड़ी ले पहुंचे थे। इस दौरान राशन देने की असमर्थता जताने पर कुछ लोगों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
वह वाहन के आगे लेट गए और राशन किट छीनने की कोशिश की। लेखपाल और ड्राइवर को बंधक बना लिया। सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। आरोपियों को थाने भेज कार्रवाई के लिए भेजा। तीन आरोपियों का महामारी अधिनियम में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
लेखपाल सतिराम राजभर और तहसीलदार का ड्राइवर उमाशंकर गुप्ता गांव में राशन बांटने पहुंचे थे। इस दौरान संबंधितों को राशन किट दिया जाने लगा। इश बीच शान्ति पत्नी अजय कुमार गुप्ता, राहुल गुप्ता पुत्र और बब्लू कुमार पुत्र अजय कुमार गुप्ता ने लेखपाल से अलग-अलग राशम किट की मांग की, तो लेखपाल ने असमर्थता जताई। उसने कहा कि एक परिवार को एक ही राशन किट मिलेगा। लेकिन सभी अलग-अलग किट के लिए अड़ गए। इस दौरान वह गाड़ी के आगे लेट गए।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रशासनिक आमले को गालियां देने के साथ ही लेखपाल और ड्राइवर को बंधक बना लिया। इस बीच गांव वाले पहुंचे और मामले को संभाला। तहसीलदार प्रेमकुमार राय और उपजिलाधिकारी मार्टीनगंज भी मौके पर पहुंचे। राहुल, बब्लू और शांति को अपनी गाड़ी से थाना दीदारगंज भेजा। एसओ दीदारगंज ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है। बता दें कि गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।