{"_id":"5a43e7454f1c1b87698c4127","slug":"legislative-council-committee-to-check-banaras-club","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस क्लब की जांच करेगी विधान परिषद समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस क्लब की जांच करेगी विधान परिषद समिति
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के एक क्लब में अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं होने से विधान परिषद की समिति ने नाराजगी जाहिर की। समिति अवैध निर्माण संबंधी जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर संतुष्ट नहीं दिखी। अब समिति के सदस्य खुद जांच करेंगे।
बनारस क्लब परिसर में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं होने से विधान परिषद की समिति की नाराजगी के बाद वीडीए में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों को अब प्रमुख सचिव आवास के निर्देश का इंतजार है।
संभावना है कि जल्द ही क्लब के अवैध निर्माण पर शासन के निर्देश के आधार पर हथौड़ा चलेगा। उधर, क्लब की नजूल भूमि और अवैध निर्माण के बारे में पेश की गई रिपोर्ट को समिति द्वारा खारिज किए जाने से बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारी भी पसोपेश में दिखे।
विज्ञापन
क्लब के कब्जे वाली नजूल भूमि और अवैध निर्माण संबंधी जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर विधान परिषद की समिति ने नाराजगी जताते हुए संतोषजनक नहीं बताया है।

अधिवक्ताओं में समिति के रुख को लेकर है खुशी
बनारस क्लब
- फोटो : File Photo
समिति ने निर्णय लिया है कि सदस्य बनारस आएंगे और क्लब की जमीन, अवैध निर्माण व कागजात का भौतिक सत्यापन करेंगे। बुधवार को इसे लेकर वीडीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच खासी सरगर्मी रही।
अधिकारियों का कहना है कि समाचार पत्रों के माध्यम से ही समिति की बैठक और निर्णय की जानकारी मिली है। शासन स्तर से जारी पत्र मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उधर, अधिवक्ता समुदाय में विधान परिषद की जांच समिति के रुख को लेकर खासी खुशी देखी गई। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस संबंध में एक जनवरी से नए सिरे से रणनीति तैयार कर क्लब की जमीन पर कचहरी परिसर के विस्तार की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी।