{"_id":"65ba4c1d8429ac5e6e029538","slug":"leelamaya-exhibition-will-introduce-ramayana-and-kashi-ramleela-in-varanasi-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में लगेगी लीलामय प्रदर्शनी: रामायण और काशी की रामलीला की थाती से कराएंगे रूबरू, शामिल होंगी ये शख्सियतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में लगेगी लीलामय प्रदर्शनी: रामायण और काशी की रामलीला की थाती से कराएंगे रूबरू, शामिल होंगी ये शख्सियतें
Wed, 31 Jan 2024 07:03 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:03 PM IST
सार
वाराणसी में लीलामय प्रदर्शनी लगेगी। सात दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। इसमें पं. विश्वमोहन भट्ट, मालिनी अवस्थी, सलिल भट्ट, रोनू मजूमदार, कुमार बोस और कलापिनी कोमकली जैसी शख्सियतें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभु श्रीराम की थाती को देश दुनिया से परिचित कराने के लिए 14 फरवरी से नागरी प्रचारिणी सभा में लीलामय प्रदर्शनी लगेगी। रामायण और बनारस की सदियों पुरानी रामलीलाओं पर एकाग्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सात दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी। पं. विश्वमोहन भट्ट, मालिनी अवस्थी, सलिल भट्ट, रोनू मजूमदार, कुमार बोस और कलापिनी कोमकली जैसी शख्सियतें इस खास आयोजन का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन
आईसीसीआर की ओर से आयोजन इस प्रदर्शनी में रामायण के साथ काशी की प्राचीन रामलीलाओं के मुखौटों, स्वरूपों के मुकुट, लकड़ी के खिलौनों, रामलीला की तस्वीरों को प्रदर्शित किया जाएगा। नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री साहित्यकार व्योमेश शुक्ल ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से प्रदर्शनी लगेगी।
विज्ञापन
इसमें रामायण के प्रसंगों के पात्रों के अलावा काशी की प्राचीन रामलीलाओं के संरक्षित थाती को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान देशभर के कलाकारों की प्रस्तुतियों के अलावा कार्यशालाओं और परिसंवाद होंगे। विद्वानों के व्याख्यान और रामायण पर आधारित नाटक होंगे। स्कूली बच्चों को हेरिटेज विजिट कराया जाएगा।
विज्ञापन
यूरोपी देशों में भी श्रीराम पर लगेगी प्रदर्शनी
प्रभु श्रीराम पर प्रदर्शनी यूरोपीय देशों में भी लगाई जाएगी। व्योमेश शुक्ला ने बताया कि आईसीसीआर के जरिये ऐसी प्रदर्शनियां यूरोप के देशों में भी लगाई जाएगी। रामायण पर आधारित नाट्य मंचन करने वाले कलाकारों की टीम भी जाएगी। प्रदर्शनी के जरिये प्रभु श्रीराम के जीवन आदशोZं और संदेशों को देश दुनिया में फैलाया जाएगा।